अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*2000 साल में पहली बार कैथोलिक चर्च को एक अमेरिकी पोप मिला*

Share

वेटिकन सिटी । करीब 2000 साल के इतिहास में पहली बार कैथोलिक चर्च को एक अमेरिकी पोप मिला है। अमेरिका के रॉबर्ट प्रीवोस्ट को पोप चुना गया है और उन्होंने अपना नया नाम लियो चौदहवां रखने का ऐलान किया है। वेटिकन सिटी की सिस्टिन चैपल की चिमनी से जैसे ही सफेद धुआं उठा, दुनिया को यह संकेत मिल गया कि नए पोप का चयन हो चुका है। इस ऐतिहासिक घड़ी का जश्न सेंट पीटर्स स्क्वायर में जमा हजारों लोगों ने खुशी और तालियों के साथ मनाया।

अब परंपरा के अनुसार, सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से एक वरिष्ठ कार्डिनल जल्द ही हैबेमस पापम यानी ‘हमारे पास एक पोप है!’ की घोषणा करेगा। इसके बाद नव-चयनित पोप का जन्म नाम और उनके द्वारा चुना गया नया नाम सार्वजनिक किया जाएगा। यह सफेद धुआं इस बात की पुष्टि करता है कि कॉन्क्लेव में मौजूद 133 कार्डिनल्स में से कम से कम दो-तिहाई यानी 89 कार्डिनलों ने रॉबर्ट प्रीवोस्ट के पक्ष में मतदान किया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें