अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

पठान में बदलाव के लिए सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से रिवाइज्ड कॉपी मांगी 

Share

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के कुछ सीन्स और गानों में बदलाव होगा। सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने गुरुवार को फिल्म मेंकर्स को बदलाव के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। पठान के गाने बेशर्म रंग पर विवाद के बीच CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा- हमने मेकर्स से कहा है कि वे फिल्म की रिलीज से पहले रिवाइज्ड वर्जन हमारे पास सबमिट करें। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बारीकी से देखने के बाद ये सुझाव दिया।

CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने पठान पर कहा, ‘सेंसर बोर्ड हमेशा से ही क्रिएटिविटी और दर्शकों की संवेदनशीलता के बीच बैलेंस बनकर रखता है। हमें विश्वास है कि बातचीत के जरिए कोई न कोई रास्ता हम निकाल सकते हैं।’ फिल्म 25 जनवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होनी है।

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने कहा था- दुनिया चाहे कुछ भी कर ले। मैं और आप जितने भी पॉजिटिव लोग हैं… सब जिंदा हैं!

बेशर्म रंग में दीपिका की भगवा बिकनी पर है विवाद
पठान के गाने बेशर्म रंग में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भगवा बिकनी में दिखाई दीं। इसी पर विवाद शुरू हो गया, इसके बाद पठान के सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया। प्रसून जोशी ने कहा, “हाल ही में फिल्म पठान हमारे पास एग्जामिनेशन के लिए आई। यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मैं फिर कहना चाहता हूं कि हमारी संस्कृति और मान्यताएं महान हैं। हमें इस बारे में बेहद सावधान रहना होगा कि बेकार की बातों से यह प्रभावित न हों।

फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बेचे गए हैं। विवादों के बीच भी बेशर्म रंग गाने को 2 हफ्ते में 15 करोड़ व्यूज मिले हैं

फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बेचे गए हैं। विवादों के बीच भी बेशर्म रंग गाने को 2 हफ्ते में 15 करोड़ व्यूज मिले हैं

100 करोड़ में बिके हैं पठान के राइट्स, बेशर्म रंग ने बनाया रिकॉर्ड

शाहरुख खान पठान के साथ करीब चार साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। शाहरुख इससे पहले 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। बतौर लीड वो पठान से धमाकेदार कमबैक करने जा रहे हैं। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ है। फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बेचे गए हैं। बेशर्म रंग गाने को 2 हफ्ते में 15 करोड़ व्यूज मिले हैं।

कंट्रोवर्सी के बीच पठान के OTT राइट्स बिके:अमेजन प्राइम से साथ हुई 100 करोड़ में डील! विवादों का नहीं पड़ा असर

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक रिलीज के पहले ही फिल्म के ओटीटी राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बिक गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजन प्राइम ने फिल्म के ओटीटी राइट्स को भारी भरकम कीमत पर खरीद लिया है। मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।

फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन प्राइम ने फिल्म के राइट्स को 100 करोड़ रुपये में रिजर्व कर लिया है। बता दें कि रिलीज से पहले पठान काफी विवादों में है। फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है।

100 करोड़ में बिके हैं राइट्स
शाहरुख खान पठान के साथ करीब चार साल बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनके फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। शाहरुख इससे पहले 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे। इन चार सालों में शाहरुख कई फिल्मों में कैमियो करते नजर आ चुके हैं लेकिन बतौर लीड वो पठान के साथ एक धमाकेदार कमबैक करने जा रहे है। अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

फिल्म का बजट भी तकरीबन 250 करोड़ बताया जा रहा है। अब मीडिया में जो खबरे आ रही हैं उसके मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छी खासी रकम कमा ली है। फिल्म के मीडिया राइट्स तकरीबन 100 करोड़ में बिके हैं, तो इस हिसाब से फिल्म ने आधा बजट पहले ही निकाल लिया है।

रिलीज से पहले विवादों में है फिल्म
फिल्म को रिलीज होने में अभी एक महीने का समय बाकी है लेकिन फिल्म की चर्चा अभी से हो रही है। अपने गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर फिल्म काफी ज्यादा विवादों में है। दरअसल गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। ऐसे में कई हिंदू संगठनों ने दीपिका के ड्रेस को लेकर आपत्ति जताई है।

विरोध करने वालों का कहना है कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर बेशरम रंग के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। उनका मानना है कि भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर गानें में बदलाव नहीं किया गया तो वो फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। कई राज्यों में फिल्म के रिलीज को रोकने की भी बात की जा रही है।

VHP और बजरंग दल ने कहा – कुछ बुरा हुआ तो थिएटर मालिक होंगे जिम्मेदार

शाहरुख खान की फिल्म पठान को गुजरात में बैन करने की मांग की गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कहा है कि गुजरात में फिल्म रिलीज हुई तो किसी भी अप्रिय घटना के लिए थिएटर मालिक जिम्मेदार होंगे।

इनका कहना है, ‘भगवा को अश्लीलता से जोड़कर फिल्म के गाने को ‘बेशरम रंग’ नाम दिया गया है। यह गाना बॉलीवुड की विकृत हिंदू विरोधी मानसिकता को दिखाता है। हम इन दृश्यों के साथ फिल्म को गुजरात में रिलीज नहीं होने देंगे।’

क्यों हो रहा है विवाद?
पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण ने भगवा कलर की बिकिनी पहनी है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है और दीपिका इस रंग के कपड़े पहन कर ‘बेशरम रंग’ के बोल वाले गाने पर डांस कर रही हैं जो कि काफी आपत्तिजनक है। बायकॉट करने वालों का मानना है कि भगवा जैसे पवित्र रंग का प्रयोग बिकिनी के लिए करना स्वीकार्य नहीं है।

बीजेपी नेताओं ने भी दिखाया कड़ा रुख
पिछले दिनों मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि अगर गाने के बोल और वेशभूषा में बदलाव नहीं किया गया तो विचार करेंगे कि मध्य प्रदेश में फिल्म को रिलीज करना है या नहीं।

फिल्म मेकर्स को सामने आकर मामला सुलझाना चाहिए
बीजेपी MLA रामकदम ने कहा है कि अगर कोई भी फिल्म हिंदू भावनाओं को हर्ट करेगी तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रामकदम का कहना है कि महाराष्ट्र में इस समय हिंदूवादी सरकार है और ऐसी कोई भी फिल्म जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है उसे वो महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे।

हालांकि रामकदम का कहना है कि वो फिल्म को बैन करने की बात नहीं कर रहे, लेकिन फिल्म के मेकर्स को सामने आकर इस बात पर विचार करना चाहिए कि आखिर हिंदू संत समाज को फिल्म से क्या आपत्ति है।

कॉन्ट्रोवर्सी के बीच शाहरुख का आया रिएक्शन
पठान कॉन्ट्रोवर्सी के बीच शाहरुख खान ने चुप्पी तोड़ी है। फिल्म पर विवाद के बीच उन्होंने पहला सार्वजनिक बयान दिया। शाहरुख ने गुरुवार को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इशारों-इशारों में कहा, ‘दुनिया चाहे कुछ भी कर ले। मैं और आप जितने भी पॉजिटिव लोग हैं… सब जिंदा हैं।’ शाहरुख का इशारा सोशल मीडिया पर फिल्म को ट्रोल करने वालों की तरफ था।

गाने पर लगा है चोरी का आरोप
इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर ये भी बातें हो रही हैं कि इसका बैकग्राउंड स्कोर फ्रेंच सिंगर जैन के ‘मकीबा’ गाने से चुराया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दोनों गानों को साथ में अटैच कर पोस्ट कर रहे हैं और अपनी बात को सही साबित करने में लगे हैं कि बेशरम रंग ओरिजिनल नहीं बल्कि कॉपीड सॉन्ग है।

यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड वाले ओरिजिनल कंटेंट बनाने के नाम पर ऑडियंस को भ्रमित करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने के कुछ-कुछ सीन्स वॉर फिल्म के गाने घुंघरू से इंस्पायर लग रहे हैं। साथ ही दीपिका के कपड़ों और लुक्स को भी कॉपी करने की बात कही जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें