जयपुर, । राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी मंदिर के बाहर शनिवार को कुछ श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई।
इस कथित झड़प का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुकानदार कथित तौर पर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर हमला करते दिख रहे हैं। यह कथित घटना मंदिर के बाहर हुई। प्रसाद की दुकान से एक श्रद्धालु का बैग गायब होने के बाद यह विवाद शुरू हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बहस ने लड़ाई का रूप ले लिया और कुछ दुकानदारों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दर्शनार्थियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर के पास भी ऐसी ही घटना हुई थी जब कुछ दुकानदारों ने एक विवाद के बाद मंदिर में दर्शन के लिए आए परिवार पर हमला कर दिया था।




