अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सीएम ने राज्यपाल से की भेंट, मप्र के विभिन्न कार्यों के बारे में कराया अवगत

Share

भोपाल,  प्रदेश में महामारी कोरोना का संकट जहां अभी तक टला नहीं है वहीं दूसरी तरफ कोरोना संकट के बीच शिवराज सरकार द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ कई योजनाओं पर कार्य शुरू हो गए हैं वहीं कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में बैठकों और मुलाकातों का दौर लगातार जारी हैं इस बीच आज प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजभवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ट्वीट

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि उन्होंने आज भोपाल के राजभवन में मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सौजन्य भेंट कर मध्यप्रदेश सरकार की ओर से कराए जा रहे जनकल्याण के विभिन्न कार्यों के बारे में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अवगत कराया है मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए कई योजनाओं को लेकर कई नई व्यवस्था बनाई जा रही हैं, कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में कई योजनाओं पर कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में भी विकास कार्यों को करने में कोई कमी नहीं की है, जनता के कल्याण और विकास के कार्यों के लिए सरकार हमेशा कार्य करती रहेगी। वही मध्यप्रदेश में रोजगार के साधन और स्वरोजगार के माध्यम बढ़ाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोर दिया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें