अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कलेक्टर ने खजराना गणेश मंदिर के प्रबंधक को हटाया,राजू भदौरिया को मिली जमानत

Share

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी और नवदुर्गा उत्सव के लिए एक बैठक खजराना गणेश मंदिर के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी, मगर ये बैठक कुछ कारणों के चलते निरस्त कर दी गई। इस बैठक के आहूत होने के पहले ही कलेक्टर मनीष सिंह ने खजराना गणेश मंदिर के प्रबंधक प्रकाशचंद्र दुबे को हटा दिया है। उनकी जगह आईडीए के रिटायर्ड इंजीनियर घनश्याम शुक्ला को मंदिर का नया प्रबंधक बनाया गया है। दुबे से बात करने पर उन्होंने कहा कि, मुझे पद से हटाया नहीं गया है, बल्कि मैंने खुद इस्तीफा दिया है।

इंदौर में बढ़ सकते हैं खुले दूध के दाम, 28 को बैठक में होगा फैसला

इंदौर में खुले दूध की कीमत फिर बढ़ सकती है। 28 अगस्त को दूध की कीमत को लेकर बैठक होगी। इसमें तय होगा कि दाम कितने बढ़ेंगे। हालांकि ये कहा जा रहा है कि खुले दूध की कीमत बढ़ना लगभग तय है।हालही में सांची-अमूल और मदर डेरी के पैकेट के दूध के दाम बढ़े थे। जिसका असर भी जनता की जेब पर पड़ा। अब खुले दूध के दाम बढ़ने का असर भी जनता की जेब और उसके बजट पर पड़ सकता है। इंदौर में खुले दूध का दाम 54 रुपए प्रति लीटर है।

एसोसिएशन पदाधिकारी की माने तो इसी साल अप्रैल महीने में खुले दूध की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। अब एक बार फिर खुले दूध के दाम बढ़ सकते है।इंदौर दूध विक्रेता संघ अध्यक्ष भरत मथुरावाला के मुताबिक खुले दूध की कीमत को बढ़ाने के लिए 28 अगस्त को माला गार्डन में दोपहर 12.30 बजे से एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा सांची ने पैकेट दूध के दाम में 3 रुपए तो अमूल ने पैकेट दूध के दाम में 2 रुपए बढ़ाए है। खुले दूध की कीमत इस बैठक में तय की जाएगी।

शाम साढ़े छह बजे इंदौर आएंगे परिवहन मंत्री राजपूत

प्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन विभाग मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सोमवार शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे इंदौर आगमन पश्चात शाम साढ़े 6 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री राजपूत 23 अगस्त को दोपहर दो बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को मिली जमानत

वार्ड 22 के कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को सोमवार को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई। नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान के दिन भाजपा प्रत्याशी चंदू शिंदे पर महिलाओं सहित कुछ लोगों ने हमला किया था जिस पर उनके ड्राइवर ने तेजी से कार भगाकर उनकी जान बचाई थी। मामले में शिंदे की रिपोर्ट पर हीरा नगर पुलिस ने राजू भदौरिया सहित अन्य के खिलाफ प्राणघातक हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने भदौरिया सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को भदौरिया, रिंकू व मानसिंह नामक आरोपियों को जमानत मिल गई। मंगलवार को इनकी कोर्ट से रिहाई होगी। इसके पूर्व दो आरोपी मनोज चौधरी व बॉबी भदौरिया की जमानत हो चुकी है।

गांधी भवन में कांग्रेस की समीक्षा बैठक शुरू, पार्टी के बड़े नेता मौजूद

शहर कांग्रेस इंदौर की गांधी भवन में कांग्रेस की बैठक शुरू हो गई है। यहां कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं। बैठक में नवनियुक्त प्रभारी महेंद्र जोशी एवं सह प्रभारी जेम्स चाको भी मौजूद हैं। विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा। बताया जा रहा है कि इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, सुरजीतसिंह चड्‌ढा, दीपक जोशी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद हैं।

बैठक में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता।

बैठक में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता।

इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाले बदमाश पकड़ाए

एरोड्रम इलाके के विकास नगर में ओम जाट की हरिओम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से मोबाइल और एसेसरीज की दुकान पर दस दिन पहले दो बदमाशों ने घुसकर चोरी की थी। आरोपी यहां से करीब पांच लाख रुपए के का सामान चुराया था। पुलिस को मामले में सीसीटीवी फुटेज मिले थे। जिसके आधार पर पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल भी जब्त किये हैं।

कनाडिया पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा

कनाड़िया पुलिस ने शुभम मालवीय को पकड़ा है। आरोपी ने बांक टाडा के खन्ना कंजर गिरोह से जुड़ा हुआ है। आरोपी ने बायपास पर एक शराब दुकान में चोरी की वारदात की थी। इसके बाद पूरे माल को वहां के कंजरों को भेज दिया था। पुलिस अब मामले में आरोपी से एक पिकअप वाहन भी जब्त किया है। वही खन्ना और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पर्सनल लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

पर्सनल लोन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी विनोद यादव ओर मनीष शर्मा को पकड़ा है। आरोपियों ने फिरोज गांधी नगर में रहने वाली मनीषा के साथ धोखाधड़ी की थी। उन्होंने महिला से दस्तावेज लेकर लोन के नाम पर पर हजारों रुपये ठगे थे। पीड़िता ने बाद में परदेशी पुरा पुलिस को मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई। आरोपियों से अभी और प्रकरणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें