अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मध्य प्रदेश के 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, भिंड समेत 12 जिलों के कलेक्टरों को हटाया*

Share

पन्ना, नरसिंहपुर, सिवनी, अलीराजपुर, डिंडौरी, निवाड़ी और रतलाम जिलों में महिलाओं को कमान ,अरविंद शर्मा बने विधानसभा के नए प्रमुख सचिव, मानवाधिकार आयोग में सदस्य बने एपी सिंह को विदाई

मध्य प्रदेश सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, भिंड में विधायक से विवाद के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को भी हटा दिया गया है। वहीं, 14 साल आईएएस की सेवा पूरी करने के बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा दिया गया है। हालांकि, पन्ना, नरसिंहपुर, सिवनी, अलीराजपुर, डिंडौरी, निवाड़ी और रतलाम जिलों में महिलाओं को कमान सौंपी गई है।  

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने मंगलवार को बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा दिया गया है। हालांकि, नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी कलेक्टर और निवाड़ी कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ को मुरैना कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, भिंड में विधायक से विवाद के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। आईएएस बनने के 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा कर विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है। 

संस्कृति जैन बनी भोपाल नगर निगम आयुक्त 
भोपाल नगर पालिक निगम के आयुक्त हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा कलेक्टर और उनकी जगह सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर पालिक निगम का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उनको मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पाेारेशन लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा विमुक्त घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जनजाति विभाग के संचालक नीरज कुमार वशिष्ठ को पांढुर्णा का कलेक्टर बनाया गया है। 

उषा परमार को पन्ना कलेक्टर बनाया 
पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को चंबल संभाग का विशेष कर्तव्स्थ अधिकारी सह आयुक्त बनाया गया है। वहीं, छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अपर आयुक्त (राजस्व) भोपाल संभाग उषा परमार को पन्ना कलेक्टर बनाया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव शिवराज सिंह वर्मा को भोपाल संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) बनाया गया है। 

रजनी सिंह को नरसिंहपुर का कलेक्टर 
रतलाम जिले के कलेक्टर राजेश बाथम को वन विभाग में अपर सचिव, इंदौर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह श्रम आयुक्त रजनी सिंह को नरसिंहपुर का कलेक्टर बनाया गया है। रीवा संभाग की अपर आयुक्त (राजस्व) नीतू माथुर को अलीराजपुर और रायसेन जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन में सचिव जमुना भिडे को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया है। जबलपुर अपर कलेक्टर मिशा सिंह को रतलाम के कलेक्टर की कमान सौंपी गई है। 

किरोड़ी लाल मीना भिंड कलेक्टर, बैनल को सिंगरौली की कमान
मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में उप सचिव एवं मध्य प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला को राजस्व विभाग में उपसचिव बनाया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास के अपर आयुक्त किरोड़ी लाल मीना को भिंड कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर में अपर कलेक्टर गौरव बैनल को सिंगरौली जिले की कमान सौंपी गई है। 

बिदिशा मुखर्जी को उप सचिव बनाया 
अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक, पांढुर्ना कलेक्टर अजय देव शर्मा को राजस्व विभाग में उप सचिव एवं भू संसाधन प्रबंधन के अतिरिक्त आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक बिदिशा मुखर्जी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

,अरविंद शर्मा बने विधानसभा के नए प्रमुख सचिव, मानवाधिकार आयोग में सदस्य बने एपी सिंह को विदाई

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में बड़ा बदलाव हुआ है। अरविंद शर्मा को विधानसभा का नया प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। वे एपी सिंह का स्थान लेंगे, जो लगभग एक दशक तक इस पद पर बने रहे और मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के बाद एपी सिंह को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में प्रशासनिक सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी निभाएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार जल्द आदेश जारी करेगी। 

एपी सिंह का कार्यकाल रिकॉर्ड बना
बता दें, एपी सिंह 2016 से विधानसभा के प्रमुख सचिव थे और उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद दो बार सेवावृद्धि मिली। लगातार 10 वर्षों तक इस पद पर बने रहना विधानसभा सचिवालय के इतिहास में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। हालांकि, उनकी नई नियुक्ति को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। चयन समिति की बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि कांग्रेस इस नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। 

लोकसभा के निदेशक रह चुके हैं शर्मा
नए प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा पहले लोकसभा में निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम पर सहमति जताई है। तोमर के विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद शर्मा की सेवाएं विधानसभा सचिवालय में ली गई थीं। अब उन्हें विधानसभा सचिवालय की सर्वोच्च प्रशासनिक जिम्मेदारी मिल गई है।

एपी सिंह के सम्मान में विदाई 
विधानसभा सचिवालय में मंगलवार को एपी सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रिटायरमेंट से एक दिन पहले सोमवार को पूर्व विधायक मंडल ने भी सिंह का सम्मान किया था। एपी सिंह ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि विधानसभा के साथ काम करना उनके लिए गौरव की बात रही। वहीं, अरविंद शर्मा के कार्यभार संभालने के साथ ही विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों की नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें