अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कमिश्नर को धोखे में रखा, समिति सदस्यों को किराया वृद्धि की जानकारी नहीं, सांसद बोले पत्र की मुझे जानकारी नहीं•••

Share

मामला प्रीतमलाल दुआ सभागृह की किराया वृद्धि का

कमिश्नर ने कलाकारों को आश्वासन दिया किराया वृद्धि को कंसीडर करेंगे

इंदौर। प्रीतमलाल दुआ सभागृह की किराया वृद्धि को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसका किराया बढ़ाने को लेकर समिति की न तो बैठक हुई ना ही सदस्यों को विश्वास में लिया गया। ग्रंथपाल लिली डाबर ने कमिश्नर सुदाम खाड़े को भी समिति की बैठक में किराया वृद्धि प्रस्ताव पर सहमति अनिवार्य होने जैसी जानकारी नहीं दी और कमिश्नर ने चार गुना अधिक किराये को मंजूरी दे दी।

किराया वृद्धि से पहले दुआ सभागृह में हर दिन दो-तीन कार्यक्रम सुबह, दोपहर, रात में होते थे क्योंकि तब एक कार्यक्रम का 2600 रु किराया तय था। नौ दिन पहले किराया वृद्धि लागू की गई तब से अब तक एक भी दिन किसी संस्था ने बुकिंग नहीं कराई है क्योंकि अब छह घंटे का किराया 12 हजार और इतनी ही अमानत राशि जमा कराना पड़ेगी। इस मनमानी वृद्धि को लेकर शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कलाकारों और पत्रकारों ने संभागायुक्त डॉ सुदाम खाड़े को ज्ञापन भी दिया है। कमिश्नर ने प्रजातंत्र से चर्चा में कहा संस्थाओं के प्रतिनिधि ज्ञापन देने आए थे, किराया वृद्धि को लेकर कहा है कि पुराना किराया यथावत रखा जाए। इन सभी को किराया राशि को कंसीडर करने का आश्वासन दिया है।

🔹सांसद बोले मैं दिल्ली में हूं, मैंने पत्र नहीं लिखा

किराया वृद्धि मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य सरकार ने देवी अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय की ग्रंथपाल पद से लिली डाबर को हटा कर खजराना स्कूल में प्राचार्य पदस्थ कर दिया था। तब से वो इस प्रयास में हैं कि किसी तरह फिर से इस पद पर आ जाएं। सांसद ने प्रजातंत्र से कहा मैं तो दिल्ली में हूं। मेरे कार्यालय से किसने पत्र जारी किया मैं पता करता हूं।

सांसद ने कहा किराया बढ़ाने का निर्णय कब लिया, मुझे पता नहीं जबकि मैं भी समिति में हूं। सुक्ति संगत हो किराया, जो जानकारी मिली है यह किराया तो बहुत ज्यादा है। समिति के अन्य सदस्य अनिल भंडारी, अतुल सेठ ने भी कहा हमें तो जानकारी नहीं है क्यों कि समिति की बैठक तो हुई नहीं। ये काम मनमर्जी से हुआ है। कमिश्नर तो अभी कुछ महीने पहले आए हैं उन्हें तो जैसी जानकारी दी होगी, वैसा कर दिया। ये किराया वृद्धि छोटी संस्थाओं के हित में नहीं है।

🔹कमिश्नर को ज्ञापन दिया

प्रीतम लाल दुआ सभागृह का किराया कम करने की मांग को लेकर इंदौर की कला संगीत क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं का एक प्रतिनिधिमंडल श्री तन्मय (हनी) पांडे , पूर्व एमआईसी सदस्य जवाहर मंगवानी,पत्रकार प्रमोद दीक्षित,पत्रकार प्रशांत राय चौधरी, राजेश गोधा,चंद्रशेखर परिहार, लीना श्रीवास के नेतृत्व में संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें बताया कि अभिनव कला समाज में 200 बैठक क्षमता वाले सभागृह का किराया 9000रु और 175 बैठक क्षमता वाले इंदौर प्रेस क्लब के सभागृह का किराया 8000 रु, 250 बैठक क्षमता वाले जाल सभागृह का प्रतिदिन किराया 15000 रु लिया जा रहा है।

दुआ सभागृह की बैठक क्षमता 120 है इसके बावजूद भी इसका किराया सबसे महंगा ₹12000रु 4 घंटे निर्धारित किया गया है जो की तर्कसंगत नहीं है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रीतम लाल दुआ जी ने इंदौर की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी राशि देखकर इस सभागृह का निर्माण कराया था।संभाग आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस पर जल्द ही पुनर्विचार किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने इस सभागृह के संचालन के लिए कला संगीत के क्षेत्र से जुड़े पांच सदस्यों की सलाहकार समिति बनाए जाने का भी सुझाव दिया है।

प्रतिनिधि मंडल में मनजीत खालसा ,गुरदीप सिंह भाटिया, लखन थोरात लाभांश जायसवाल विजय सोनवाल दिनेश सोलंकी मनोज यादव अनीता पलटन प्रमोद पारे, राजेंद्र नामदेव, अकरम अंसारी, कैलाश राय, नवीन बंजारिया, प्रहलाद जाटवा मुकेश गहलोत बलराम खिलवानी शाकिर खान इंद्रजीत सिंह, राजेश दुबे लाभांश जायसवाल, कमल चौहान यशवंत खंडागले ,राजेश तलरेजा, आशीष जायसवाल, शिवम परिहार आदि शामिल थे ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें