अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 झूम बराबर झूम शराबी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं महू से कांग्रेस प्रत्‍याशी, वीडियो वायरल

Share

इंदौर: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रामकिशोर शुक्‍ला को प्रत्‍याशी बनाया है। शुक्‍ला का इन दिनों एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वे झूम बराबर झूम शराबी गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी प्रदेश प्रवक्‍ता नरेंद्र सलूजा ने चुटकी ली है।

बीजेपी प्रदेश प्रवक्‍ता नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर (अब X) पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘झूम बराबर झूम शराबी’, पहचानो कौन है? कांग्रेस के प्रत्याशी जैसे लग रहे है, इंदौर के आसपास के दिख रहे है? आपको बता दें महू से कांग्रेस ने रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिया है। शुक्ला कुछ समय पहले ही बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए है।

बीजेपी प्रत्‍याशी मोनिका बट्टी का भी वायरल हुआ था वीडियो

मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी मोनिका बट्टी का भी एक वीडियो वायरल हो चुका है। जिसमें वे हुक्‍का पीते हुई नजर आ रहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद छिंदवाड़ा की राजनीति गर्म हो गई है। विपक्ष ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए मोनिका बट्टी पर हमला बोला था। वहीं, अब चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस प्रत्‍याशी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें