अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग करने ट्रेक्टर पर सवार हो सांसद कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी विधायक ..!

Share

इंदौर l इंदौर के कांग्रेस विधायकों  और पूर्व मंत्री आज  सोमवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से ट्रैक्टर पर सवार  हो सांसद से मिलने के लिए उनके  निवास पर गये lसांसद ने चाय के साथ कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया और चर्चा की।किसानों के आन्दोलन के  समर्थन में इन्दौर में कांग्रेस मैदान में आई है l

विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के साथ शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले। राजवाड़ा पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व वहां से ट्रैक्टर पर ही सांसद निवास के लिए रवाना हो गए। सांसद से  किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा कीlसांसद को लिखित ज्ञापन सौंप कर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए नए कृषि कानून वापस लेना चाहिए। हम अपेक्षा करते है कि सांसद लोकसभा में ये मुद्दा उठाए। सांसद लालवानी ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि कानून किसानों के व्यापक हित में है। इसका लक्ष्य किसानों को समृध्द करना है। कानून को समझे और भ्रम दूर करें।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने शहर के रिंग रोड और बायपास पर बने फ्लाइ ओवर और अंडरपास को लेकर आ रही समस्याओं पर बात की। कांग्रेसियो ने कहा कि बंगाली चौराहा के निर्माणाधीन ब्रिज की समस्या पर ध्यान गया है लेकिन इसी तरह के संकरे अंडरपास बायपास पर भी समस्याओं के साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सांसद ने आश्वस्त किया कि फ्लाइओवर की तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है। इस बारे में तकनीकी समिति के साथ एक दिन पहले ही बैठक हुई है। गलत डिजाइन से शहर को परेशानी में नहीं डाला जाएगा lये कहा विधायक पटवारी ने किसान आंदोलन को लेकर मोदी पर हमले बोले  और काला कानून वापस लेने की मांग की lविधायक संजय शुक्ला ने कहा कांग्रेस किसानों के साथ है। किसान बीज, खाद और अन्य समस्या से परेशान है lविधायक विशाल पटेल ने कहा सरकार किसानों की मांग और समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रही lसांसद लालवानी कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है l

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें