अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस ममता बनर्जी से बढ़ाएगी नजदीकी

Share

बंगाल चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने के बाद अब कांग्रेस पार्टी संसद में बीजेपी को घेरने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से करीबी बढ़ाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को पद से हटा सकती हैं। इस कदम को संसद के मॉनसून सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी में किए जा रहे कई बदलावों का हिस्सा माना जा रहा है।

चौधरी को पद से इसलिए भी हटाया जा सकता है ताकि तृणमूल कांग्रेस से दूरी घटाई जा सके और संसद में बीजेपी और मोदी सरकार के खिलाफ मजबूती से अभियान चलाया जा सके। कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में तृणमूल के खिलाफ लेफ्ट के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। हालांकि, कांग्रेस अपने प्रचार में ममता बनर्जी पर हमला करने से बचती रही थी। पार्टी ने ममता की जीत का स्वागत भी किया था। लेकिन अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी और उनकी सरकार के धुर आलोचक रहे हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस संसद में तृणमूल के साथ गठजोड़ में किसी तरह की अड़चन नहीं चाहती और इसलिए पार्टी अधीर रंजन चौधरी को सदन के नेता के पद से हटा सकती है। वहीं, दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल गवर्नर जगदीप धनखड़ के खिलाफ संसद में भी मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। राज्यपाल को पद से हटाने की मांग लेकर टीएमसी राष्ट्रपति के पास जा सकती है, इसके लिए वह कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों का साथ मांग सकती है। बता दें कि बंगाल में पार्टी की हार के बाद चौधरी ने कहा था कि कांग्रेस सिर्फ सोशल मीडिया पर रहकर जीत नहीं सकती बल्कि इसके लिए उसे सड़कों पर उतरना होगा। हालांकि, सवाल यह है कि अधीर रंजन चौधरी को हटाने के बाद कांग्रेस यह जिम्मेदारी किस नेता को सौंपेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें