अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर के लिए कांग्रेस का वचन और दृष्टि पत्र :बनवाएंगे पांच ओव्हर ब्रिज. दिल्ली मॉडल लागू करने का वचन

Share

इंदौर

इंदौर मेयर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने गुरुवार को अपना वचन और दृष्टि पत्र जारी कर दिया। इसमें शहर के विकास के साथ ही व्यापारिक संगठनों और आम जनता को कई मामलों में सहूलियत देने के वचन लिखे गए है। इसमें स्मार्ट सिटी में मकान के पुनर्निर्माण की अनुमति में राहत देने, नक्शा मंजूरी आसान करने, कॉलोनियों को मेंटनेंस शुल्क से मुक्ति, संपत्ति कर में छूट देने, व्यापारियों को फ्री ट्रेड लाइसेंस सहित दिल्ली मॉडल लागू करने का वचन दिया गया है। इस वचन और दृष्टि पत्र में कॉलोनियों को वैध करना, हर वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र सहित पीली गैंग के आतंक से मुक्ति सहित कई घोषणाएं की गई है।

शुक्ला ने बड़ी घोषणा कर सबको चौंकाया

शुक्ला ने अपना घोषणा पत्र जारी करने के दौरान यह भी घोषणा कर दी की अगर वह जीते तो अपनी ओर से शहर में पांच ओव्हर ब्रिज बनवाएंगे। जिसमें ना ही नगर निगम, न हीं राज्य सरकार से कोई राशि ली जाएगी। इस मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो भी इस घोषणा को सुनकर चौंक गए। बताया जाता है कि संजय शुक्ला ने यह भी घोषणा की है कि अगर वह जीततें हैं तो कोरोना से पीड़ित लोगों को 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी।

संजय शुक्ला का वचन पत्र

संजय शुक्ला का वचन पत्र

भाजपा पर साधा निशाना, दिल्ली मॉडल करेंगे लागू
मेयर प्रत्याशी शुक्ला ने कहा बीजेपी मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव को लेकर कहां कि उनकी सेवा एक दिन की है जबकि मेरी सेवा 28 सालों की है। केंद्र में राज्य में भाजपा सरकार होने के बाद भी इंदौर के लिए उन्होंने क्या किया। साथ ही उन्होंने कोरोना काल में जनता के प्रति भाजपा नेताओं की अनदेखी की बात भी कहीं। भाजपा 20 साल से लगातार घोषणा करती आ रही है। मेयर प्रत्याशी शुक्ला ने कहा कि वे मेयर बनते है तो दिल्ली मॉडल लागू करेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा और पानी सप्लाई के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। इस योजना का अध्ययन किया है। मेयर बनने पर दिल्ली सरकार की योजना का अध्ययन करवाउंगा इसके बाद इस योजना को इंदौर में लागू करवाया जाएगा ताकि इंदौर के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूल से ज्यादा अच्छी और बेहतर शिक्षा व्यवस्था लागू हो सके। दिल्ली की तर्ज पर सरकारी अस्पताल इतने बेहतर हो जाए कि अस्पताल में जाकर हर व्यक्ति को अपना इलाज कराने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही व्यापारियों को फ्री ट्रेड लाइसेंस देने की बात भी शुक्ला ने कही।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें