अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया के ताजा समाचार:भारत-पाक मुकाबला आज फिर से:देश में लिवर और कैंसर की नकली दवा बिक रही; उद्धव बोले- गोधरा जैसी घटना की आशंका,केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है: प्रियंका

Share

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल 29 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जारांगे ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का तुरंत समाधान नहीं किया गया तो वह रात से पानी और दवाएं लेनी बंद कर देंगे। उधर, आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत के बाद पार्टी ने राज्यव्यापी बंद बुलाया है। वहीं, एशिया कप मं भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश के चलते अब रिजर्व डे में चला गया है। भारतीय पारी अब सोमवार को फिर से आगे बढ़ेगी। भारत का स्कोर 24.1 ओवर में 147/2 है।

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. सऊदी अरब के प्रधान मंत्री और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
  2. मणिपुर सरकार की ओर से एडिटर्स गिल्ड के मेंबर्स के खिलाफ दर्ज FIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। एडिटर्स गिल्ड ने 2 सितंबर को मणिपुर हिंसा पर रिपोर्ट जारी की थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने केस दर्ज कराया था।
  3. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय कर सकती है। कांग्रेस नेता टाइटलर पर इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों को भड़काने का आरोप है।

PM मोदी ने ब्राजील को G20 की अध्यक्षता सौंपी, कहा- UNSC में परमानेंट मेंबर्स की संख्या बढ़े

1. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को अध्यक्षता सौंपते PM मोदी। 2. G20 और मेहमान देश के नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 3. PM मोदी G20 समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम में इंटरनेशनल मीडिया सेंटर पहुंचे।

1. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को अध्यक्षता सौंपते PM मोदी। 2. G20 और मेहमान देश के नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। 3. PM मोदी G20 समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम में इंटरनेशनल मीडिया सेंटर पहुंचे।

G20 समिट के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंपी। ब्राजील अगले साल G20 समिट का आयोजन करेगा। प्रधानमंत्री ने नवंबर के अंत में G-20 समिट का एक वर्चुअल सेशन रखने की सलाह दी। जिसमें इस समिट के दौरान तय विषयों की समीक्षा होगी।

PM मोदी ने कहा कि दुनिया बदल रही है, इसके साथ ही दुनिया के संस्थानों को भी बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा- UNSC (यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल) में अभी तक उतने ही सदस्य हैं जितने इसकी स्थापना के वक्त थे। स्थायी देशों की संख्या बढ़नी चाहिए।

5 देश (अमेरिका, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और चीन) UNSC के परमानेंट मेंबर हैं। ये देश काउंसिल के किसी भी फैसले को पलट सकते हैं। भारत इसका मेंबर बनने की रेस में है। तुर्किए के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने UNSC की स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया है।


G20 में इंडियन डिप्लोमेसी का असर, चीन का बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव छोड़ेगा इटली
G20 समिट के दूसरे दिन इटली ने चीन को संकेत दिया कि वह बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट से बाहर निकल सकता है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग को ये जानकारी दी । हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इससे चीन और इटली के संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस फैसले को G20 में इंडियन डिप्लोमेसी के असर के तौर पर देखा जा रहा है।

G20 समिट के दौरान ही भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोपीय यूनियन के बीच इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने पर सहमति बनी है। इस डील में इटली भी शामिल हैं। इसे चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का जवाब माना जा रहा है। इटली G7 का पहला देश है, जो चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल हुआ था।
भारत, यूरोप, मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर डील को चीन के दो प्रोजेक्ट्स का जवाब माना जा रहा है। ये हैं- बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) और चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर या CPEC। एक लिहाज से CPEC को BRI का ही हिस्सा माना जाता है।

ये फोटो 9 सितंबर यानी G20 के पहले दिन की है। भारत मंडपम में कोणार्क चक्र के सामने इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी का वेलकम करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

ये फोटो 9 सितंबर यानी G20 के पहले दिन की है। भारत मंडपम में कोणार्क चक्र के सामने इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी का वेलकम करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

मेलोनी ने थोड़ा वक्त मांगा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इतालवी पीएम मेलोनी ने चीन के BRI प्रोजेक्ट से हटने का फैसला सुनाने के लिए वक्त मांगा है। उन्हें इस बात की भी चिंता है कि इसको लेकर व्यापार पर असर पड़ सकता है।

ब्लूमबर्ग ने 2023 की शुरुआत में बताया था कि इटली BRI प्रोजेक्ट से खुद को हटा सकता है। मेलोनी कई महीनों तक इसी उहापोह में रहीं कि चीन सरकार को अपना फैसला कैसे सुनाया जाए।

इटली को धमकी चुका है चीन
मेलोनी कह चुकी हैं कि आने वाले महीनों में वे चीन जाएंगी और संवेदनशील मु्द्दे पर बात करेंगी। वहीं, इटली में चीन के एम्बेसडर ने चेतावनी दी थी कि अगर इटली BRI समझौते से बाहर होता है तो इसके नतीजे भुगतने होंगे।

डील की खास बातें

  • सबसे ज्यादा फायदा तीनों रीजन (भारत, यूरोप, मिडिल ईस्ट) में पड़ने वाले गरीब और मिडिल इनकम वाले देशों को होगा। अमेरिका के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जॉन फिनर ने मीडिया से कहा- इसके नतीजों के लिए 10 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बहुत जल्द आप बहुत बड़ी तब्दीलियां देखेंगे।
  • USA टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक- प्रेसिडेंट बाइडेन के लिए यह समिट बहुत खास साबित हो रही है। वो चीन के मामले में नर्म माने जाते थे, लेकिन उन्होंने जबरदस्त जवाब दिया और दुनिया को BRI का विकल्प दे दिया। इसमें भारत समेत हर ताकतवर देश अमेरिका के साथ है।
  • अब मिडिल ईस्ट रीजन भारत और यूरोप के साथ न सिर्फ रेल बल्कि पोर्ट के जरिए भी सीधे जुड़ेगा। इससे हर किसी को फायदा होगा। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ऑयल इकोनॉमी को बिजनेस बेस्ड बनाना चाहते हैं। उन्हें मालूम है कि यह उनके विजन 2030 को पूरा करेगा।
  • अमेरिका के डिप्टी एनएसए फिनर ने खुद कहा- यह कितनी बड़ी कामयाबी है, इसका जल्द पता चलेगा। इस डील के बारे में लोग तब ज्यादा समझ पाएंगे, जब इसका काम शुरू होगा। इससे हर क्षेत्र में तनाव भी कम होगा।
  • हालिया वक्त में चीन की कोशिश रही है कि वो UAE और सऊदी अरब में दबदबा बढ़ाकर अमेरिका और भारत को यहां कमजोर करे। अब सऊदी क्राउन प्रिंस ने एक बार फिर अमेरिका के पाले में जाने की तरफ इशारा कर दिया है। ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि कोरोना के दौर के बाद चीन की इकोनॉमी दिन-ब-दिन कमजोर हो रही है। पिछली चार तिमाही में उसका ग्रोथ रेट हर बार कम रहा है।
  • इकोनॉमी के लिहाज से देखें तो इस डील में शामिल हर देश तेजी से विकास कर रहा है। अब चूंकि यूरोपीय यूनियन भी इसका हिस्सा है तो आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि कम से कम 27 देश इस डील में सिर्फ इस यूनियन से होंगे।

जॉर्जिया मेलोनी के बारे में जानें…
मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। वो एक धुर दक्षिणपंथी नेता हैं। उन्होंने 2022 में ही चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। मेलोनी पर एलजीबीटी विरोधी, फासीवादी और इस्लामोफोबिक होने के आरोप लगते हैं. हालांकि वो इनसे इनकार करती हैं और अपनी छवि सुधारने पर भी काम कर रही हैं।

G20 बैठक के दौरान ऐसे पल भी देखने को मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ ठहाके लगातीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी।

G20 बैठक के दौरान ऐसे पल भी देखने को मिले। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ ठहाके लगातीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी।

जॉर्जिया मेलोनी 2008 में 31 साल की उम्र में इटली की सबसे युवा मंत्री बनी थीं। इसके चार साल बाद यानी साल 2012 में उन्होंने ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी बनाई। टीनेजर रहते हुए निओ फासिस्ट मूवमेंट में शामिल हुईं। इसकी शुरुआत इटली के पूर्व तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के समर्थकों ने की थी। 2021 में मेलोनी की किताब ‘आई एम जॉर्जिया’ आई। इसमें भी उन्होंने इसी बात पर जोर किया कि वो फासीवादी नहीं हैं। साथ ही खुद को मुसोलिनी का वारिस भी बताया।

रिजर्व डे में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, रोहित ने ODI करियर का 50वां अर्धशतक जमाया

रात 8:30 बजे अंपायर्स मैदान की मुआयना कर रहे थे, तभी बारिश लौट आई और मैच रिजर्व डे पर चला गया।

रात 8:30 बजे अंपायर्स मैदान की मुआयना कर रहे थे, तभी बारिश लौट आई और मैच रिजर्व डे पर चला गया।

एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान मुकाबला बारिश और गीली फील्ड की वजह से पूरा नहीं हो सका। अब ये मैच रिजर्व डे यानी आज दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। खेल रोके जाने तक टीम इंडिया 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना चुकी थी। यहीं से आगे मैच खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक जमाया।

अगर भारत मुकाबला जीतता है तो उसके लिए फाइनल की राह आसान हो जाएगी। इसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ टीम एक मुकाबला जीतकर भी फाइनल में 

5 घंटे तक मैदान सुखाता रहा ग्राउंड स्टाफ
भारतीय पारी के दौरान शाम 4:52 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे हुई बारिश से मैदान के कुछ हिस्से ज्यादा गीले हो गए। ग्राउंड स्टाफ करीब 4 घंटे तक उन हिस्सों को सुखाने का प्रयास करता रहा। स्टाफ ने कभी डिस्पोजल का सहारा लिया, तो कभी पंखे की हवा से उन स्पॉट को सुखाने का प्रयास किया गया।

इस दौरान अंपायर्स ने भी कई बार मैदान का निरीक्षण किया। वे रात 8:30 बचे चौथी बार निरीक्षण कर रहे थे, तभी बारिश लौट आई और मैच रिजर्व-डे पर कराने का फैसला हुआ।

पंखे की हवा से 30 यार्ड सर्कल का एक हिस्सा सुखाने का प्रयास करता ग्राउंड स्टाफ।

पंखे की हवा से 30 यार्ड सर्कल का एक हिस्सा सुखाने का प्रयास करता ग्राउंड स्टाफ।

हाफ सेंचुरी जमाकर आउट हुए रोहित और गिल
मैच रुकने से पहले टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन पर नाबाद हैं।

शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने शादाब खान के हाथों कैच कराया। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) को शादाब खान ने फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया।

गिल 58 रन बनाकर आउट, 8वीं फिफ्टी बनाई
शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने वनडे करियर की आठवीं फिफ्टी पूरी की। गिल ने 52 बॉल पर 10 चौके जमाए।

रोहित ने मिडविकेट पर छक्का जमाकर पूरा किया 50वां अर्धशतक
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने मिडविकेट पर छक्का जमाकर फिफ्टी पूरी की। वे 49 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जमाए।

ओपनर्स ने लगातार दूसरी सेंचुरी पार्टनरशिप की
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले पावरप्ले में ही फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। पावरप्ले के बाद रोहित शर्मा ने शादाब खान के खिलाफ 3 छक्के और एक चौका लगाया। रोहित ने अपने करियर की 50वीं फिफ्टी पूरी की, लेकिन 56 रन बनाकर शादाब खान का ही शिकार हो गए।

रोहित के विकेट के साथ उनकी शुभमन के साथ 121 रन की पार्टनरशिप टूटी। दोनों ने पिछले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 147 रनों की शतकीय साझेदारी की थी। यह रोहित-गिल की 5वीं शतकीय साझेदारी है।

रोहित के बाद 18वें ओवर में शुभमन गिल भी 58 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने कैच आउट कराया। वें ओवर में शुभमन गिल भी 58 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने कैच आउट कराया।

भारत में लिवर और कैंसर की नकली दवा बिक रही, DCGI ने राज्यों से नजर रखने को कहा
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) का कहना है कि देश में लिवर की दवा डिफिटेलियो और कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन एडसेट्रिस के 8 अलग-अलग नकली वर्जन मौजूद हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ड्रग कंट्रोलर को इन दवाओं पर नजर रखने को कहा गया है।

 WHO ने इन दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बाद DCGI ने बताया कि भारत सहित 4 देशों में एडसेट्रिस इंजेक्शन के कई नकली वर्जन मौजूद हैं, जिनकी सप्लाई ऑनलाइन होती है। WHO के मुताबिक, दुनिया के 20% कैंसर मरीज भारत में हैं। इस बीमारी से हर साल 75 हजार लोगों की मौत होती है। देश में हर साल लिवर की बीमारी से करीब दो लाख लोगों की मौत होती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इन दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसके बाद DCGI ने 5 सितंबर को बताया कि भारत सहित चार देशों में एडसेट्रिस इंजेक्शन के 50 मिलीग्राम के कई नकली वर्जन मौजूद हैं, जिसे टेकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी लिमिटेड बनाती है। ये दवाएं अक्सर मरीज को निजी स्तर पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनकी सप्लाई मुख्य रूप से ऑनलाइन होती है।

DCGI ने स्टेट ड्रग कंट्रोलर को एक लेटर भेजा है। जिसमें इस दवा के कम से कम आठ अलग-अलग नकली वर्जन मौजूद होने की बात कही गई है।

भारत और तुर्किये में मिला डिफिटेलियो का नकली वर्जन
6 सितंबर को DCGI ने एक और एडवाइजरी जारी की, जिसमें डिफिटेलियो (डिफाइब्रोटाइड) 80 मिलीग्राम कॉन्संट्रेट के लिए 4 सितंबर को WHO की ओर से जारी सुरक्षा चेतावनी का जिक्र किया गया था। WHO ने कहा था कि दवाओं के नकली वर्जन की पहचान भारत में अप्रैल 2023 में हुई थी। तुर्किये में जुलाई 2023 में इसके मौजूद होने की जानकारी मिली।

उधर, संयुक्त राष्ट्र (UN) की हेल्थ बॉडी ने कहा कि डिफिटेलियो दवा के नकली वर्जन के इस्तेमाल से मरीज पर इलाज का असर नहीं होता, साथ ही कई गंभीर खतरे भी हो सकते हैं। कई स्थितियों में तो यह दवा लेने से मरीज की मौत भी हो सकती है।

इस बारे में जानकारी सामने आने के बाद DCGI ने डॉक्टरों से मरीज को दवा लिखते वक्त सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही मरीज को इस बारे में जागरूक करने का सुझाव दिया, जिससे मरीज दवा का रिएक्शन होने पर तुरंत अस्पताल आए।

DCGI ने स्टेट और रीजनल अथॉरिटी ऑफिसर्स को भी इस बारे में निर्देश जारी करने को कहा है। जिससे बाजारों में इन दवाएं की सेल, डिस्ट्रीब्यूशन और स्टॉक पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही मार्केट में मौजूद दवाओं के नमूने लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू करने की बात भी कही गई है।

इससे पहले DCGI ने 31 अगस्त को एबॉट के एंटासिड डाइजीन जेल (Abbott’s antacid Digene gel) के खिलाफ एडवाइजरी अलर्ट जारी किया था। DCGI ने डॉक्टर्स से कहा है कि वे अपने मरीजों को दवा लिखते वक्त सावधान रहें। साथ ही मरीजों को एबॉट के एंटासिड डाइजीन जेल का इस्तेमाल बंद करने के लिए कहें। जो मरीज यह दवा ले रहे हैं उन्हें अगर कोई रिएक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

चीन में भारत के नाम पर बिक रहीं फर्जी दवाएं

जनवरी 2023 में चीन में कोरोना के मामले बढ़ने लगे थे। वैज्ञानिकों ने कहा था कि देश में 13 जनवरी तक कोरोना का पीक आ सकता है। इसी बीच ब्लैक मार्केटिंग के साथ ही भारत के नाम पर फर्जी दवाएं बिकने की खबरें सामने आई थीं।


उद्धव बोले- गोधरा जैसी घटना की आशंका, राम मंदिर के उद्घाटन में जुटने वाली भीड़ के साथ हादसा हो सकता है

उद्धव ठाकरे ने ये सभी बातें महाराष्ट्र के जलगांव में एक जनसभा के दौरान कहीं।

उद्धव ठाकरे ने ये सभी बातें महाराष्ट्र के जलगांव में एक जनसभा के दौरान कहीं।

उद्धव ठाकरे ने देश में फिर से गोधरा जैसी घटना होने की आशंका जताई है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। ऐसे में उनकी वापसी के दौरान गोधरा जैसी घटना हो सकती है।

 दरअसल, 27 फरवरी 2002 को अयोध्या से आ रही साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच में भीड़ ने गुजरात के गोधरा स्टेशन पर आग लगा दी थी। जिसमें 59 कारसेवकों की जलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे।

BJP-RSS के पास कोई आदर्श व्यक्ति नहीं: ठाकरे
ठाकरे ने कहा कि भाजपा और RSS के पास कोई बड़ी उपलब्धियां नहीं हैं। उनके पास कोई आदर्श व्यक्ति भी नहीं हैं। ऐसे में वे लोग सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे दिग्गजों को अपना रहे हैं। उद्धव ने आगे कहा कि अब वे लोग उनके पिता बाल ठाकरे की विरासत पर दावा करने की कोशिश कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने ये सभी बातें महाराष्ट्र के जलगांव में एक प्रोग्राम के दौरान कहीं।

उद्धव ठाकरे ने ये सभी बातें महाराष्ट्र के जलगांव में एक प्रोग्राम के दौरान कहीं।

राम मंदिर में 22 जनवरी को विराजेंगे रामलला
अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला विराजेंगे। 15 जनवरी से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए न्योता दिया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, समारोह के अंतिम दिन यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा।

9 सितंबर को राम मंदिर से जुड़ी भवन निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में इन सभी बातों पर चर्चा हुई। इसमें विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार, उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्रा, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, अयोध्या के राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र और एलएंडटी के इंजीनियर मौजूद रहे।

मंदिर की दीवारों पर डिजाइन बनाने का काम अंतिम चरण में है। कारीगर मूर्तियों पर डिजाइन बना रहे हैं।

मंदिर की दीवारों पर डिजाइन बनाने का काम अंतिम चरण में है। कारीगर मूर्तियों पर डिजाइन बना रहे हैं।

गोधरा कांड में 59 लोगों की मौत हुई थी
27 फवरी 2002 में गुजरात के गोधरा स्टेशन में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के S-6 डिब्बे में आग लगा दी गई थी, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। ट्रेन में अयोध्या से लौट रहे कारसेवक सवार थे।

गोधरा कांड के बाद गुजरात में भड़के थे दंगे
गोधरा कांड के बाद पूरे गुजरात में दंगे भड़क उठे। इन दंगों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें 790 मुसलमान और 254 हिंदू थे। गोधरा कांड के एक दिन बाद 28 फरवरी को अहमदाबाद की गुलबर्ग हाउसिंग सोसायटी में बेकाबू भीड़ ने 69 लोगों की हत्या कर दी थी। मरने वालों में उसी सोसाइटी में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी भी शामिल थे। इन दंगों से राज्य में हालात इस कदर बिगड़ गए कि स्थिति काबू में करने के लिए तीसरे दिन सेना उतारनी पड़ी।

अजित पवार ने भाजपा के साथ जाने की वजह बताई

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने रविवार को कहा कि राजनीति में कोई परमानेंट दुश्मन या दोस्त नहीं होता। उन्होंने NCP तोड़कर NDA में शामिल होने की वजह भी बताई। बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- महाराष्ट्र के विकास और यहां के लोगों की समस्या सुलझाने के लिए हमने भाजपा-शिंदे गुट ज्वॉइन किया। 

शरद ने लगातार दूसरे दिन दोहराया- NCP नहीं टूटी, अजित को पार्टी का नेता बताकर पलटे थे

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार ने 26 अगस्त को लगातार दूसरे दिन अपनी बात दोहराते हुए कहा कि NCP में टूट नहीं हुई है। कोल्हापुर में प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘NCP में कोई टूट नहीं हुई है, ये सही है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल महाराष्ट्र के अध्यक्ष हैं। कुछ लोगों ने अलग राह पकड़ी है। 

शिंदे V/S उद्धव… 11 महीने की कहानी, एकनाथ बागियों के साथ सूरत में दिखे

एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र के CM बने रहेंगे। महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे का क्लाइमैक्स 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट में हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने फ्लोर टेस्ट का सामना नहीं किया था। उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया, ऐसे में कोर्ट पुरानी सरकार को बहाल नहीं कर सकता।

प्रियंका बोलीं- राजस्थान में BJP आई तो सारी स्कीम बंद कर देगी, केंद्र से पूछिए इतनी महंगाई क्यों?
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के टोंक में जनसभा की। उन्होंने कहा, ‘अगर BJP की सरकार राजस्थान में आएगी, आपके फायदे की सारी स्कीम बंद कर देगी। प्रियंका ने कहा- गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है?’

 गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल में ओल्ड पेंशन स्कीम, 200 यूनिट फ्री बिजली, 19 नए जिले, महिलाओं को फ्री स्मार्ट फोन और फ्री राशन किट जैसी योजनाओं लॉन्च की हैं। राजस्थान में चुनाव से पहले ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना भी लागू कर दी है।

उन्होंने कहा कि लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं, उन्हें सत्ता में कौन लाया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महंगाई से आमजन को राहत दिलाने के लिए राजस्थान सरकार कैंप लगा रही है। यहां महिलाओं को मोबाइल मिल रहा है। सरकार जो दे रही है, वह उनका हक है। इससे पहले प्रियंका ने राजस्थानी में भाषण की शुरुआत करते हुए डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए।

प्रियंका गांधी ने महंगाई राहत कैंप में महिलाओं से बात की। उन्होंने यहां सेल्फी भी खिंचवाई।

प्रियंका गांधी ने महंगाई राहत कैंप में महिलाओं से बात की। उन्होंने यहां सेल्फी भी खिंचवाई।

केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है: प्रियंका
प्रियंका ने कहा- देश में आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा। केंद्र से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है?

राजस्थान सरकार जो जनता को दे रही है, वह उनका हक है। आज मैं एक लड़की से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल दे रही है और भी कई चीजें दे रही है।

टोंक के निवाई में मंच पर प्रियंका गांधी। साथ में सीएम अशोक गहलोत।

टोंक के निवाई में मंच पर प्रियंका गांधी। साथ में सीएम अशोक गहलोत।

गहलोत सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र सरकार में धनवान का जय जयकार है और आपकी जरूरत और समस्याओं काे हल करने का कोई जरिया नहीं है। इसलिए प्रदेश सरकारों पर बोझ पड़ रहा है। गहलोत सरकार ने सामाजिक सुरक्षा की बेहतरीन योजनाएं दी हैं। पीएम ने हर चीज के लिए अपने उद्योगपति मित्रों को आगे रखा और जनता को पीछे रखा।

जब असली मुद्दों की बात आती है तो जाति और धर्म को ले आते हैं। यह चुनाव राजनीतिक दलों के बीच का चुनाव नहीं है। यह चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है।

टोंक के निवाई में सभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायलट।

टोंक के निवाई में सभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका गांधी के साथ सचिन पायलट।

‘मोदी बड़ी-बड़ी महफिलों में पैसा खर्च करते हैं’
प्रियंका ने जी-20 की मीटिंग को लेकर कहा कि वहां आज बारिश हुई है। लगता है जो देशवासी नहीं कह पाए वो भगवान ने कह दिया कि इतना घमंड ठीक नहीं है। देश की जनता को आगे रखें। प्रियंका ने पीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे विदेश में जाकर अपने उद्योगपति मित्रों के लिए डील करते हैं। भाजपा की नीतियां केवल अमीरों को आगे बढ़ाने में है। उनके पास गरीब और मिडिल क्लास के लिए कुछ नहीं है। जबकि गहलोत सरकार का ध्यान केवल आपके विकास और आपको आगे बढ़ाने पर गया है।

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर 32 लाख करोड़ खर्च किए हैं। बड़ी-बड़ी महफिलों में पैसा खर्च करते हैं तो जनता के लिए पैसा कहां से बचेगा।

महंगाई राहत कैंप में लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसको लेकर प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली।

महंगाई राहत कैंप में लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसको लेकर प्रियंका गांधी ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली।

प्रियंका बोलीं- जैसे ही भाजपा सरकार आएगी आपके फायदे की सारी स्कीम बंद कर देगी
प्रियंका ने कहा- जैसे ही भाजपा की सरकार राजस्थान में आएगी, आपकी सारी स्कीम बंद कर देगी। सारे जनहित के काम बंद हो जाएंगे। फिर भी अगर आप वोट नहीं देंगे तो खुद का ही नुकसान करेंगे। उन्होंने कहा- दो तरह के नेता होते हैं। एक नेता होता है, जो सेवा को ही परम धर्म समझता है और दूसरा अहंकार और घमंड रखता है।

आप ऐसे नेता को चुनिए, जिनमें जनता के प्रति श्रद्धा हो। ऐसे नेता चुनिए जो आपकी मुश्किलें नहीं बढ़ाए, जो आपकी मुश्किलें कम करें। आप कांग्रेस की सरकार को फिर चुनिए। उम्मीद है आप चुनाव के वक्त ये बातें याद रखेंगे।

सीएम अशोक गहलोत टोंक के निवाई में सभा को संबोधित करते हुए।

सीएम अशोक गहलोत टोंक के निवाई में सभा को संबोधित करते हुए।

‘मोदी शाह गांधी परिवार से डरे हुए हैं’
गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने हर क्षेत्र में फैसले लेने में कमी नहीं छोड़ी है। हमने बजट में जो घोषणाएं की, सबको लागू कर दिया है। इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि लगता है सरकार रिपीट होगी। नरेगा ने पीएम की बोलती बंद कर दी।

हमने यूपीए के कानूनों की तर्ज पर अधिकार आधारित युग की शुरुआत की है। राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून की दिशा में काम किया है। केंद्र सरकार भी यह कानून बनाए। प्रियंका गांधी इसकी पैरवी करें।

मैं मोदी और अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वे गांधी परिवार से डरे क्यों रहते हैं। बार-बार आपको गांधी परिवार का नाम लेने की जरूरत क्यों पड़ती है। गांधी परिवार ने देश लिए कुर्बानियां दी हैं। जनता अब समझ चुकी है।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक के निवाई में सभा को संबोधित करते हुए।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक के निवाई में सभा को संबोधित करते हुए।

पायलट बोले- हमें नौजवानों को मंच देना होगा
पायलट ने कहा- हमें नौजवानों को मंच देना होगा। संगठन में यह काफी हद तक हुआ भी है। कुछ हफ्ते पहले राहुल गांधी राजस्थान आए थे। प्रियंका गांधी को यहां की जनता दिल से चाहती है। आपके आने से जनता में उत्साह का संचार होता है। आपने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनावों में प्रचार किया था तो कांग्रेस की सरकार बनी, यहां भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पायलट ने कहा कि राजस्थान सरकार ने साढे़ चार साल में कांग्रेस के घोषणा-पत्र के हिसाब से काम किया है। इन योजनाओं का लाभ कार्यकर्ताओं के माध्यम से कैसे जनता तक पहुंचाने की जरूरत है। लोगों को देखना होगा कि कौन-सी विचारधारा प्रदेश के हित के लिए काम करती है।

जो पार्टियां ​लोगों को लड़ाकर सत्ता पाना चाहती हैं, उन्हें पहचानने की जरूरत है। सोनिया गांधी ने देश के लोगों के बीच जगह बनाई है। राजस्थान में जनता अंत में सही निर्णय करेगी, 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी: रंधावा
प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। बीजेपी वाले पूछते हैं 70 साल में क्या हुआ। इनका तो आजादी के वक्त जन्म भी नहीं हुआ था। केंद्र सरकार कांग्रेस को डरा नहीं सकी, हम अंगेजों से नहीं डरे। हम सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी से डरने वाले नहीं हैं। केंद्र ईडी, सीबीआई को कल भेजता आज भेज दे, हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे।

सीडब्ल्यूसी मेंबर बनने के बाद पायलट पहली बार प्रियंका की सभा में
प्रियंका गांधी को पायलट के बड़े पैरोकार नेताओं में माना जाता है। पायलट को सीडब्ल्यूसी मेंबर बनाने के बाद हो रही रही इस सभा में कई सियासी संदेश छिपे हैं।

इंदिरा रसोई योजना की गांवों में शुरुआत
प्रियंका गांधी ने इंदिरा रसोई ग्रामीण भी लॉन्च की। अब तक शहरों में आठ रुपए में खाने की योजना चल रही थी। गहलोत सरकार ने गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। इसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से चलाया जाएगा। चुनावी साल में कस्बों और गांवों में आठ रुपए में खाने की योजना को सियासी फायदे के हिसाब से अहम माना जा रहा है।

भाजपा के पूर्व विधायक गिरजाशंकर कांग्रेस में शामिल, कहा- भाजपा में लोकतंत्र नहीं

पूर्व विधायक गिरजाशंकर को कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व विधायक गिरजाशंकर को कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा से इस्तीफा देने के 9 दिन बाद पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ने कांग्रेस जॉइन कर ली। वे नर्मदापुरम से 350 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे। उन्हें पूर्व CM और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई।

 10 दिन के भीतर भाजपा के दो अहम नेता कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। गिरिजा शंकर शर्मा दो बार भाजपा विधायक रह चुके हैं। इससे पहले 2 सितंबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस सीट से BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कांग्रेस जॉइन की थी। दोनों नेताओं ने इसके लिए सिंधिया गुट के नेताओं को दोषी ठहराया है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर BJP पूरी तैयारी में है। ग्वालियर जिले में लाड़ली बहना योजना के सम्मेलन में 17 साल कांग्रेस के सांसद रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी के लिए मंच से जमकर बैटिंग की। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस को लॉक किया जाए और चाबी चंबल नदी में फेंक दिया जाए।

एशिया कप : बारिश के कारण भारत-पाक मैच आज नहीं हुआ पूरा, अब कल खेला जाएगा

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में सुपर-4 का मुकाबला बारिश के पहले जिन पूरा नहीं हो सका। मैच में सिर्फ 24.1 का खेल हो सका। इसमें टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए थे। विराट कोहली और केएल राहुल दोनों नॉटआउट हैं। ऐसे में अब दोनों टीमों के बीच सोमवार को इस मैच को रिजर्व डे में पूरा किया जाएगा।

चंद्रबाबू नायडू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एक अदालत ने रविवार को कौशल विकास निगम घोटाला मामले में टीडीपी सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लंबी बहस और दिन भर के तनाव के बाद एसीबी कोर्ट ने फैसला सुनाया। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो, जिन्हें शनिवार सुबह सीआईडी ने गिरफ्तार किया था। नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। अदालत का आदेश टीडीपी के लिए एक बड़ा झटका है, जिसके नेता अनुकूल फैसले की उम्मीद कर रहे थे। कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद नायडू के वकीलों ने जमानत याचिका दायर की।

G20: किन-किन बातों पर बनी सहमति

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने कहा, ‘बहुपक्षीय विकास बैंक को कैसे मजबूत बनाना है, उनके मैंडेट कैसे सुदृढ़ बनाने हैं, उसके लिए कैसे धनराशि की व्यवस्था करनी है, उन्हें कैसे आगे ले जाना है उसपर सहमति बनी है… मुख्य तौर पर क्रिप्टो तकनीक कैसे सहायक हो सकती है, उसके क्या पॉलिसी रिस्क हैं और इसके क्या विनियम होने चाहिए इसपर नेताओं से एक मजबूत समर्थन मिला है।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें