अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर; यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; पहाड़ों पर हिमपात और बारिश

Share

ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी की मौत; अमेरिका से 2 करोड़ टन सोयाबीन खरीदेगा चीन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। शाह के दौरे से ठीक पहले कश्मीरी पंडितों की हत्या का एक पत्र वायरल हो गया है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार रात 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में कुचल दिया। हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू की बाइक पर बैठी थी इसलिए बच गई। वहीं देश के मौसम पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का संयुक्त प्रभाव साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

बुधवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चेक पोस्ट पर हुए ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई और एक सैनिक घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि खैबर जिले की बारा तहसील के अकाखेल मुमंदा इलाके में चेक पोस्ट पर हुए हमले में कैप्टन अब्बास खान मारे गए, जबकि सिपाही फरहान घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में हाई अलर्ट जारी करते हुए हमले की जांच शुरू कर दी है।

गृहमंत्री आज से जम्मू-कश्मीर दौरे पर

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th February 2026 Updates on amar ujala

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। शाह 5 से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के बजट सत्र और किश्तवाड़ व उधमपुर में जारी आतंकरोधी अभियानों के बीच हो रहा यह दौरा सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। शाह के दौरे से ठीक पहले कश्मीरी पंडितों की हत्या का एक पत्र वायरल हो गया है।

उन्नाव में भीषण हादसा, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को ट्रक ने कुचला

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th February 2026 Updates on amar ujala

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार रात 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में कुचल दिया। हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू की बाइक पर बैठी थी इसलिए बच गई। 

पहाड़ों पर हिमपात और बारिश, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 5th February 2026 Updates on amar ujala

देश के मौसम पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का संयुक्त प्रभाव साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा और तेज ठंडी हवाएं लोगों को सामान्य तापमान के बावजूद ज्यादा ठंड का अहसास करा रही हैं।

अमेरिका से 2 करोड़ टन सोयाबीन खरीदने पर जिनपिंग सहमत : ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो दिन पहले फोन पर बात कर व्यापार समझौते की जानकारी साझा करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बात की है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी और दावा किया कि जिनपिंग अमेरिका से इस सीजन में दो करोड़ टन सोयाबीन खरीदने के लिए तैयार हैं जबकि अगले सीजन के लिए उन्होंने ढाई करोड़ टन की खरीद का वादा किया है।

ट्रंप ने जिनपिंग के साथ अपने संबंधों को शानदार बताया लेकिन इस पोस्ट में उन्होंने चीन पर टैरिफ कम करने की कोई जानकारी नहीं दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मैंने अभी-अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से टेलीफोन बेहतरीन वार्ता पूरी की। यह एक लंबी और गहन बातचीत थी, जिसमें व्यापार, सैन्य मामलों, अप्रैल में मेरी चीन यात्रा (जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार है), ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान के साथ वर्तमान स्थिति समेत कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसके अलावा, चीन की ओर से अमेरिका से तेल और गैस की खरीद, अतिरिक्त कृषि उत्पादों की खरीद पर विचार हुआ, जिसमें चालू सीजन के लिए सोयाबीन की मात्रा को 2 करोड़ टन तक बढ़ाना शामिल है।

ईरानी ड्रोन से रूस की ताकत में इजाफा, यूक्रेन की बढ़ी चिंता

यूक्रेन में जमीनी मोर्चे पर लंबी और थकाऊ जंग के बीच रूस अब आसमान में बढ़त बनाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है। इस रणनीति की धुरी हैं लंबी दूरी तक मार करने वाले, कम लागत वाले और लगातार उन्नत हो रहे ड्रोन जिनके विकास, डिजाइन और उत्पादन में ईरान की निर्णायक भूमिका सामने आ रही है।

  • यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों के अनुसार ईरानी तकनीकी सहयोग के दम पर रूस जल्द ही प्रतिदिन करीब 1,000 ड्रोन बनाने की क्षमता हासिल कर सकता है। इससे युद्ध का संतुलन और अधिक जटिल होता जा रहा है।
  • अमेरिकी अकादमिक न्यूज प्लेटफॉर्म द कन्वर्सेशन और अल जजीरा की रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी की शुरुआत में यूक्रेन में गिरे एक ड्रोन के मलबे ने संकेत दिया कि रूस युद्ध में एक नए, तेज गति वाले ड्रोन मॉडल को उतार चुका है। यूक्रेनी खुफिया आकलन के मुताबिक रूस भी जल्द इसी स्तर का उत्पादन हासिल कर सकता है, जिसमें ईरान का तकनीकी सहयोग केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।
  • यूक्रेन की मुख्य चिंता रूस द्वारा लंबी दूरी के अटैक ड्रोन के बढ़ते उत्पादन को लेकर है।

2022 से पहले पारंपरिक हथियारों पर केंद्रित था रूस
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2022 में संघर्ष शुरू होने के समय रूस बड़ी संख्या में कामिकाजे ड्रोन बनाने में सक्षम नहीं था। उसकी सैन्य सोच पारंपरिक हथियारों और मिसाइलों पर केंद्रित थी, जबकि ड्रोन को मुख्य रूप से निगरानी, टोही और खुफिया कार्यों तक सीमित माना गया। निर्णायक मोड़ तब आया जब मॉस्को ने समझा कि लंबी दूरी के स्ट्राइक ड्रोन युद्ध की दिशा बदल सकते हैं।

भारत टैक्सी की सेवाएं आज से शुरू; काठमांडो से उड़ते ही विमान के इंजन में लगी आग, आपात लैंडिंग

केंद्र सरकार ने 2006 बैच की पश्चिम बंगाल कैडर की आईएएस अधिकारी रश्मि कमल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। दरअसल उन्हें जनगणना ऑपरेशन और बंगाल के सिटिजन रजिस्ट्रेशन के निदेशक पद पर नियुक्त कर दिया है। गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आईएएस रश्मि कमल को तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक नियुक्ति दी गई है। रश्मि कमल को 14 जनवरी से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत नियुक्त किया गया है, जिसका मुख्यालय कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में होगा। जनगणना 2027 भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहला चरण, हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन (HLO), 1 अप्रैल से शुरू होगा।

प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच इस काम को पूरा करने के लिए 30 दिनों की अवधि अधिसूचित करेगा। पहले चरण में, HLO के तहत प्रत्येक घर की आवास स्थितियों, संपत्ति, सुविधाओं आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की जाती है, जबकि दूसरे चरण, जनसंख्या गणना (PE) में, प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य जानकारी एकत्र की जाती है। दूसरा चरण अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

भारत टैक्सी की सेवाएं आज से

देश को बृहस्पतिवार से सहकारिता टैक्सी की सौगात मिलने जा रही है। भारत टैक्सी सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब पूरे देश में सेवाएं शुरू करेगी। इसमें शुरुआत में 1,200 ड्राइवर शामिल होंगे। सेवा की औपचारिक शुरुआत विज्ञान भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे। भारत टैक्सी देश का पहला सहकारिता-आधारित राइड-हेलिंग मंच है। इसमें ड्राइवर यानी सारथी ही मालिक व संचालक होंगे। इससे वे बड़े एग्रीगेटर मंच के शोषणकारी सिस्टम से मुक्त हो सकेंगे। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह सारथी सम्मानित किए जाएंगे। उन्हें शेयर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। हर सम्मानित सारथी को पांच लाख रुपये का निजी दुर्घटना बीमा व पांच लाख का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

अटल-आडवाणी के कमरा नंबर चार में बैठेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन पुराने संसद भवन (वर्तमान में संविधान सदन) के कमरा नंबर चार में बैठेंगे। कभी यह कमरा बतौर राजग के मुखिया दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी और उनके बाद लालकृष्ण आडवाणी को अलॉट किया गया था। हालांकि 2004 में लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद बतौर राजग अध्यक्ष वाजपेयी इस कमरे में कभी नहीं बैठे, जबकि आडवाणी ने 2009 से 2019 तक इस एतिहासिक कमरे का इस्तेमाल किया। 2019 में आडवाणी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के दो साल बाद तक यह कमरा खाली रहा। हालांकि इसके बावजूद दोनों नेताओं के नेमप्लेट लगे रहे। साल 2021 में यह कमरा तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तेमाल के लिए दिया गया। गौरतलब है कि यह कमरा पुराने संसद भवन के भूतल पर भाजपा संसदीय दल के कार्यालय के पास है। अभी भी कुछ दलों और कुछ राज्य मंत्रियों के कार्यालय पुराने संसद भवन में ही हैं। 

काठमांडो से उड़ते ही विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में आपात लैंडिंग

नेपाल की राजधानी काठमांडो से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान के इंजन में उड़ान भरते ही बुधवार दोपहर आग लग गई। अधिकारियों ने बताया, विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:28 बजे त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन चार मिनट बाद ही उसके दाहिने इंजन में आग लग गई। पायलटों ने तुरंत इंजन बंद कर दिया और अंतरराष्ट्रीय रेडियो संकट संकेत पैन-पैन भेजा। नेपाल के हवाई क्षेत्र में करीब 10 मिनट चक्कर लगाने के बाद विमान को कोलकाता की ओर मोड़ा गया।

विमान में 225 यात्री और 11 चालक दल के सदस्यों समेत कुल 236 लोग सवार थे। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दोपहर 2:49 बजे विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इंजन की आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी विमान की तकनीकी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंजन की विस्तृत जांच के बाद यात्रियों को वैकल्पिक विमान से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। विमानन कंपनी की ओर से इस घटना पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

सिक्किम में आनंद विवाह अधिनियम लागू, सिख विवाह समारोह ‘आनंद कारज’ का हो सकेगा रजिस्ट्रेशन

बुधवार को जारी एक सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, राष्ट्रपति ने सिख विवाह समारोह ‘आनंद कारज’ के रजिस्ट्रेशन के लिए आनंद विवाह अधिनियम, 1909 को कुछ बदलावों के साथ सिक्किम में लागू कर दिया है। पिछले साल सितंबर में, सुप्रीम कोर्ट ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चार महीने के भीतर ‘आनंद कारज’ के रजिस्ट्रेशन के नियमों को नोटिफाई करने का निर्देश दिया था।

बुधवार को नोटिफाई किए गए राष्ट्रपति के आदेश में कहा गया है, ‘संविधान के अनुच्छेद 371F के खंड (n) द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, राष्ट्रपति द्वारा आनंद विवाह अधिनियम, 1909 (1909 का 7) को सिक्किम राज्य में लागू करते हैं।’ याचिका का निपटारा करते हुए, पिछले साल जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केंद्र को चार महीने के भीतर सक्षम प्राधिकारी के समक्ष सिक्किम में अधिनियम के विस्तार के लिए एक प्रस्ताव पर विचार करने और उसे रखने का निर्देश दिया था, जिसमें आवश्यकतानुसार प्रतिबंध या संशोधन किए जा सकते हैं।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें