अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

देश-दुनिया:आज PM मोदी-मार्क कार्नी की बैठक; ईरान के खिलाफ बना तीसरा मोर्चा; खामेनेई की मौत भारत के लिए चुनौती, तेल महंगा होने के अलावा इन चीजों पर पड़ेगा असर

Share

आज: कनाडा के प्रधानमंत्री की पीएम मोदी से मुलाकात, राष्ट्रपति करेंगी दिल्ली सरकार की योजनाओं की शुरुआत

आज 2 मार्च 2026 को शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली सरकार की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगी। वहीं, भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री की भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी।  

राष्ट्रपति मुर्मू कई योजना की करेंगी शुरुआत 
शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से। वे सोमवार को दिल्ली सरकार की महिलाओं से संबंधित चार योजनाओं की शुरुआत करेंगी। इसमें ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’, मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना, दिल्ली लखपति बिटिया योजना और ‘मेरी पूंजी मेरा अधिकार’ शामिल हैं।

कनाडा पीएम मार्क कार्नी की पीएम मोदी से मुलाकात  
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वे सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे। वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सुबह 9 बजे होटल लीला पैलेस में मुलाकात करेंगे। फिर सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर वह हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। 

राहुल गांधी का हैदराबाद दौरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को हैदराबाद के दौरे पर जा सकते हैं।  

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा 
पश्चिम बंगाल में भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को इस परिवर्तन यात्रा की हरी झंडी दिखाने वाले हैं। वे सुबह दक्षिण 24 परगना जिले के रायदिघी विधानसभा क्षेत्र से परिवर्तन यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे।  यहां अमित शाह कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित भी करेंगे।

आज से भारत-नेपाल सीमा बंद
सोमवार से भारत और नेपाल की सीमा 72 घंटे के लिए बंद रहेंगी। दरअसल, 5 मार्च को नेपाल में आम चुनाव है। नेपाल सशस्त्र बल और पुलिस के साथ ही सीमा की सुरक्षा में लगी एसएसबी और सीमावर्ती थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है। दो मार्च की रात से सीमा सील कर दी गई है और पांच की रात तक यह आदेश प्रभावी रहेगा।

मोहन यादव कैबिनेट की आदिवासी बहुल जिले में बैठक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की सोमवार को बड़वानी में बैठक करने वाली है। सुबह 11.30 बजे से कैबिनेट बैठक शुरु होगी। जिसमें आदिवासी इलाकों और वर्ग को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

मध्य प्रदेश में निजी बस ऑपरेटर का हड़ताल 
मध्य प्रदेश में सोमवार को निजी बस संचालकों हड़ताल करने वाले हैं। बस एसोसिएशन का विरोध सरकार की नई परिवहन नीति को लेकर है। उन्होंने परमिट प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। बस ऑपरेटरों का कहना है कि रूट आवंटन और रिन्यूअल की प्रक्रिया को जटिल और महंगा बनाया गया है।

चार दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को मुंबई पहुंचने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच मुख्य रूप से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति बन सकती है। वहीं ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने साफ कहा है कि वे अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए तैयार हैं। इन तीनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान के हालिया हमलों पर गहरी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ईरान को खाड़ी देशों की चेतावनी; ईरान तनाव के चलते उड़ानें रद्द, IGI पर यात्री फंसे

पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हवाई हमले किए, जिनमें ईरान के कई शहर निशाने पर आए। इतना ही नहीं इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए  और ये हमले का सिलसिला अभी भी जारी है। जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। हालात लगातार बदल रहे हैं और क्षेत्र में संभावित बड़े संघर्ष का खतरा बढ़ गया है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता जारी है।

बढ़ते इस्राइल और ईरान के बीच तनाव के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके चलते यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। एयरपोर्ट और एयरलाइंस ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है।

लेबनान से दागे गए रॉकेट को इस्राइल ने रोका

इस्राइल ने सोमवार सुबह लेबनान से दागे गए एक रॉकेट को अपने क्षेत्र में प्रवेश से पहले ही रोक दिया इस्राइल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने बताया। सेना ने बताया कि कई रॉकेट खुले इलाकों में गिरे और किसी को कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ। उत्तरी इस्राइल के कई इलाकों में ड्रोन अलार्म भी बजे। अभी यह साफ नहीं है कि इस हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है।

हालांकि, हिजबुल्ला ने रविवार को चेतावनी दी थी कि वे आक्रमण का मुकाबला करने का अपना कर्तव्य पूरा करेंगे। अगर हिजबुल्ला इस हमले के पीछे है, तो यह नवंबर 2024 के बाद उनका पहला हमला होगा, जब इस्राइल और हिज़बुल्लाह के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में शांति समझौता हुआ था।

खामेनेई की मौत भारत के लिए चुनौती, तेल महंगा होने के अलावा इन चीजों पर पड़ेगा असर

 ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान दफ्तर में मारे गए। ईरान के सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि की। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इराक, खाड़ी देशों और इस्राइल में अमेरिकी बेसों पर मिसाइल दागीं।

तय थे वारिस

खामेनेई की हत्या के बाद ईरान की सत्ता खाली हो गई। वहां का संविधान कहता है कि एक्सपर्ट्स असेंबली जब तक उत्तराधिकारी न चुन ले तब तक तीन लोगों की अस्थायी काउंसिल ही सुप्रीम अथॉरिटी संभालेगी। इसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, जुडिशरी प्रमुख गुलाम होसैन मोहसेनी इजेही और गार्डियन काउंसिल ज्यूरिस्ट शामिल हैं। कहा जा रहा है कि खामेनेई ने पिछले साल ही युद्ध के दौरान कई संभावित वारिस तय कर लिए थे। इनमें ईरानी मदरसे के प्रमुख अयातुल्ला अलीरेज अराफी, अयातुल्ला मोहसेन अराकी और अयातुल्ला हशेम हुसैनी बुशहरी और संभवत: जुडिशरी प्रमुख मोहसेनी इजेही शामिल हैं। इसके अलावा, खामेनेई के 56 वर्षीय बेटे मोजतबा खामेनेई और हसन खुमैनी का भी नाम है।

भारत पर असर

खामेनेई की हत्या भारत के लिए भी गंभीर गंभीर चुनौती है। ईरान के साथ आर्थिक, रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते हैं। होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल पर निर्भर भारत की ऊर्जा सुरक्षा जोखिम में है। ईरान की जवाबी कार्रवाई, शिपिंग रुकावट और स्ट्रेट बंद होने की धमकियों से कच्चा तेल 100 डॉलर से अधिक प्रति बैरल तक जा सकता है, जिससे फ्यूल, ट्रांसपोर्ट और दवाएं महंगे हो सकते हैं। चाबहार पोर्ट, लंबे निवेश और 2024 एग्रीमेंट के बावजूद नेतृत्व परिवर्तन, गुटबाजी और अमेरिकी प्रतिबंध से अनिश्चितता है। इससे पाकिस्तान को बाईपास करने और चीन के असर को कम करने की भारत की रणनीति प्रभावित हो सकती है।

रहेगी उथल-पुथल

डिप्लोमैटिक स्तर पर भारत नाजुक संतुलन बनाए रखता है। विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता जताई और बातचीत की अपील की। ईरान की दिल्ली एम्बेसी ने सार्वजनिक रूप से शोक व्यक्त किया, जबकि कश्मीर और लखनऊ में शिया समुदाय ने विरोध किया। कुल मिलाकर खामेनेई की मौत से अभी हालात अस्थिर हो सकते हैं। तेल महंगा हो सकता है और क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। आगे नया नेता कौन और कैसा होगा, इसी पर भारत की कूटनीति निर्भर करेगी।

इजरायल-ईरान जंग का खामियाजा अब आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान के गांधी स्ट्रीट जिले के एक हॉस्पिटल की नर्सों ने मरीजों को अस्पताल से निकालना शुरू कर दिया है। यह कदम दिन में हुए एक हमले में अस्पताल को पहुंचे नुकसान के बाद उठाया गया है। कहा जा रहा है कि यह हमला US या इजरायली सेना ने किया था। बता दें कि इजरायली हमले के जवाब में ईरान इजरायल और खाड़ी देशों में बने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन बरसा रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद और रीजनल कमर्शियल हब दुबई भी इन हमलों से अछूते नहीं रहे हैं।

पिछले 36 घंटों से, यूनाइटेड स्टेट्स और उसके पार्टनर्स ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया। हमने ईरान में सैकड़ों टारगेट पर निशाना साधा है, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड की फैसिलिटी और ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम शामिल हैं। अभी-अभी यह घोषणा की गई है कि हमने 9 जहाजों और उनकी नेवल बिल्डिंग को नष्ट कर दिया है। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है। कल रात, पूरे ईरान में, जब उनकी मौत की घोषणा हुई तो ईरानी लोगों की आवाजें सड़कों पर खुशी और जश्न मनाते हुए सुनी जा सकती थीं। पूरी मिलिट्री कमांड भी चली गई है और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं। इस समय कॉम्बैट ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं और वे तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सभी मकसद पूरे नहीं हो जाते। अमेरिका अब फिर से दुनिया का सबसे अमीर और सबसे ताकतवर देश है।-डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

  • ईरान हमले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बुलाई आपात बैठक
  • अमेरिकी सेना ने ईरानी सेना के कई ठिकानों पर किए हमले: डोनाल्ड ट्रंप
  • UAE के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की बात
  • नरेंद्र मोदी ने इजरायल के पीएम नेतन्याहू से की बात
  • ईरान का इजरायल के किरयात ओनो पर बड़ा अटैक
  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए

नैनीताल स्थित ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर भवन में आग लग गई

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ईरान और मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस पर पाबंदियों को देखते हुए तैयारियों का रिव्यू करने के लिए 24×7 यात्री सहायता कंट्रोल रूम बनाया है

बोत्सवाना से 9 चीते कुनो नेशनल पार्क में छोड़े गए। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, वन अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ नेशनल पार्क में मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें