रमजान और ईद के दिनों में गाजियाबाद के बाजारों में सूटों की डिमांड तेज हो गई है. खासतौर पर इस बार पाकिस्तानी सूट महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. पुराने और मशहूर बाजार तुरब नगर में इन दिनों महिलाओं की खास भीड़ देखने को मिल रही है. दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी है. लोकल 18 से बात करते हुए कपड़ा व्यापारी राजू छाबड़ा बताते हैं कि रमजान और ईद को लेकर मुस्लिम महिलाएं बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सूट की मांग कर रही हैं. पिछले कुछ सालों में इन सूटों का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. हल्की कढ़ाई, लंबा कुर्ता, ढीला पायजामा और खूबसूरत दुपट्टा, यही स्टाइल महिलाओं को आकर्षित कर रहा है.गाजियाबाद में ईद की खरीदारी अभी से शुरू हो गई है. इस बार पाकिस्तानी सूट महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं. पुराने और मशहूर बाजार तुरब नगर में इसकी तगड़ी डिमांड देखने को मिल रही है. दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रहती है. लोकल 18 ने गाजियाबाद के कपड़ा व्यापारी राजू छाबड़ा से बात की. वे बताते हैं कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नए डिजाइन देखकर लड़कियां सीधे दुकानों पर पहुंच रही हैं.

गाजियाबाद के बाजार में फ्रॉक सूट और हैवी कढ़ाई वाले सूट की भी अच्छी मांग है. खासकर चिकनकारी, शिफॉन और जॉर्जेट फैब्रिक में तैयार सूट ज्यादा बिक रहे हैं. रंगों की बात करें तो पेस्टल शेड, सफेद, फिरोजी, गुलाबी और हल्के सुनहरे रंग पसंद किए जा रहे हैं. कीमत की बात करें तो सामान्य सूटों की रेंज एक हजार रुपये से शुरू होकर 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच रही है, पाकिस्तानी सूट की शुरुआती कीमत करीब तीन हजार रुपये है, जो डिजाइन और कढ़ाई के अनुसार आगे बढ़ती है. हैवी वर्क और ब्रांडेड कलेक्शन में कीमत ज्यादा देखने को मिल रही है.
राजू छाबड़ा के मुताबिक, सोशल मीडिया का भी इस ट्रेंड में बड़ा रोल है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नए डिजाइन देखकर लड़कियां सीधे दुकानों पर पहुंच रही हैं और उसी तरह के ट्रेडिंग सूट की मांग कर रही हैं. कई ग्राहक तो मोबाइल में फोटो दिखाकर वैसा ही सूट मांग रही हैं. रमजान के दिनों और ईद नजदीक आते-आते भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है.






Add comment