अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव, आगजनी के बाद कर्फ्यू

Share

राजस्थान के करौली जिले में  हिंदू नववर्ष के मौके पर निकाली जा रही बाइक रैली पर ताबे की टोरी हटवारा बाजार में पथराव होने के बाद जिले में धारा 144 लगा दी है। पत्थरबाजी की घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर 5-6 थड़ियों में आग लगा दी।

राजस्थान: करौली में हिंदू नववर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव, आगजनी के बाद कर्फ्यू; जानिए वजह



पथराव में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं गंभीर घायल एक व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। करौली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

सीएम गहलोत  बोले- शांति बनाए रखें

सीएम अशोक गहलोत ने  ट्वीट कर लिखा-  करौली में हुई घटना को लेकर  डीडी, पुलिस से बात कर विस्तृत जानकारी ली है। पुलिस को हर उपद्रवी से सख्ती से निपटने के आदेश दिए है।  मैं आमजन से  अपील करता हूं  कि शांति  बनाए रखें एवं कानून  व्यवस्था बनाने में सहयोंग करें।

घटना के विरोध में करौली बाजार बंद

एक पक्ष पर पत्थरबाजी होने  के बाद मचे उपद्रव पर प्रशासन करौली शहर का बाजार बंद करवा दिया है। पथराव की सूचना मिलते ही जिला एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से भारी पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात है। पुलिस स्थानीय लोगों से समझा रही है। लोगों ने पुलिस पर भी कई आरोप लगाए हैं। वहीं आगजनी पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। शहर में पुलिस बल को तैनात किया गया है। घटना के बाद जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक पूरे शहर का राउंड ले रहे हैं। 

600 पुलिसकर्मी तैनात

 करौली में शांति  व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।  50 पुलिस अधिकारियों सहित 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को करौली में तैनात किया गया है।  एडीजी  संजीब नारझरी, आईजी भरत मीणा,  डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी  मृदुल कछावा  तैनात किया गया है। आईजी  भरतपुर प्रफुल्ल कुमार खमेसरा व आईजी  कानून व्यवस्था  भरत मीणा  मौके पर पहुंच गए है।  एडीजी कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने शांति की अपील की है। 

भाजपा ने साधा निशाना

करौली की घटना पर भाजपा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कह कि आरोपियों के सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की अदूरदर्शिता से यह घटना हुई है। जिसकी वजह से असमाजिक तत्वों ने बाइक रैली पर पथराव क दिया। उन्होंने घटना की कड़े  शब्दों में निंदा की है। 

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें