अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हनी ट्रैप का खुलासा करने वाले हरभजन सिंह का घर में मिला शव

Share

इंदौर नगर निगम के पूर्व सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह का निधन हो गया है. शुक्रवार को उनका शव रीवा स्थित पैतृक मकान में मिला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है. दोपहर में जब पड़ोसियों ने उनके घर में उन्हें बेहोश देखा, तो तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान उनकी पत्नी और बेटे को भी खबर दी गई. उनकी पत्नी और बेटा दूसरे शहर में रहते हैं. फिलहाल रीवा पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत की असल वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

हनी ट्रैप कांड से आए थे चर्चा में

हरभजन सिंह का नाम 2019 में मध्य प्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप कांड के दौरान सामने आया था. उन्होंने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवतियां उन्हें अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रही हैं. इसके बाद भोपाल और इंदौर से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था.

हरभजन पर भी दर्ज हुआ था केस

हनी ट्रैप मामले के बाद हरभजन सिंह पर भी एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया और उनका ट्रांसफर इंदौर से रीवा कर दिया गया था.

3 करोड़ रुपये की मांगी गई थी फिरौती

ये मामला 17 सितंबर 2019 को सामने आया था. ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं ने हरभजन से 3 करोड़ रुपये की मांग की थी. हरभजन ने पलासिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. इस मामले में छह महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार महिलाओं में आरती, मोनिका, श्वेता (पति विजय), श्वेता (पति स्वप्निल) और बरखा शामिल थीं. सभी को कोर्ट ने जेल भेज दिया था.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें