डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। गुरुवार शाम पांच बजे राम रहीम सुनारिया जेल से निकलकर यूपी के बागपत के लिए रवाना हो गया। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
राम रहीम का 15 अगस्त को जन्म दिन है, इसलिए सजा मिलने के बाद वह पहली बार जेल से बाहर अपना जन्म दिन प्रेमियों के बीच मनाएगा। राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम की यह 7वीं पैरोल है।
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख राम रहीम को 7वीं बार पैरोल पर हरियाणा CM मनोहर लाल ने दो टूक बात कही है। उन्होंने कहा कि हर कैदी के अधिकार होते हैं, इसी वजह से राम रहीम को पैरोल मिलती है। इतना जरूर है कि हम उनको सिरसा स्थित आश्रम में आने की परमिशन नहीं देते। राम रहीम को लगातार पैरोल पर हरियाणा सरकार की आलोचना के बाद सीएम का ये बयान आया है।
राम रहीम की पैरोल पर CM की अहम बातें
हमने कभी सजा कम करने को नहीं कहा
CM मनोहर लाल ने कहा कि राम रहीम अपराधी हैं। उन्होंने अपराध किया। उनको सजा मिली। जब उनको सजा मिल रही थी तो सरकार ने कभी ये नहीं कहा कि इसे कम कर दो। हमने कभी सपोर्ट नहीं की। ये कोर्ट का मामला है, कोर्ट करेगी। हमने कोर्ट के हवाले कर दिया। कोर्ट ने सजा दी। उन्हें जेल भेजा।
कैदियों के अधिकार, हमने नहीं दिए, पहले से मिले
अपराधियों और कैदियों को भी कुछ अधिकार मिले हुए हैं। वह हमने नहीं दिए हैं, ये पहले से हैं। एक अपराधी को क्या मिल सकता है क्या नहीं, ये मैनुअल में लिखा हुआ है। इस मैनुअल के हिसाब से सजा के शुरू के 2 साल में उन्हें कोई पैरोल नहीं मिली। बाद में उन्होंने पैरोल के लिए अप्लाई किया तो उन्हें पैरोल मिलनी थी तो मिल गई। ये प्रशासनिक काम है। जेल वालों ने किया।
सरकार कोई एक्स्ट्रा फेवर नहीं कर रही
हमारा कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है। कानून के हिसाब से आज भी वह कैदी हैं। कैद में रहने के बाद वे अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जो अधिकार नहीं, वह नहीं मिलेगा। सरकार उन्हें कोई एक्स्ट्रा फेवर नहीं कर रही है।
हमसे पूछा तो सिरसा आश्रम अलाउड नहीं किया
लॉ एंड ऑर्डर की वजह से स्टेट गवर्नमेंट से पूछा जाता है कि इनको पैरोल मिले तो कहां रखना है?। हमारी जो एजेंसीज हैं, उन्होंने बताया कि इनको सिरसा में नहीं रखना है। वह हमेशा सिरसा के लिए अप्लाई करते रहे हैं लेकिन हम उसे अलाउड नहीं करते। बाकी आश्रम से हमें कोई आपत्ति नहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश रहना है तो वहां के प्रशासन से रिपोर्ट ली गई। उन्होंने कहा दिक्कत नहीं तो पैरोल में रहेंगे। ये पैरोल सभी अपराधियों को मिलती है।
जेल से बाहर बर्थडे मनाएगा राम रहीम: 30 दिन की पैरोल, ढाई साल में 7वीं बार बाहर

सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। गुरुवार शाम पांच बजे राम रहीम सुनारिया जेल से निकलकर यूपी के बागपत के लिए रवाना हो गया। उसे सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई
बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ मांगते की वीडियो वायरल हुई
वहीं राम रहीम की बुधवार रात को एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में राम रहीम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है और डेरा प्रेमियों से राहत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है। हालांकि, यह वीडियो राम रहीम की पिछली पैरोल की है।
उस समय वह बागपत में गया था, तब असम में बाढ़ आई हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद डेरा प्रेमियों के प्रबंधन के पास फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं। तब डेरा प्रबंधन ने उन्हें सूचित किया कि यह पिछला वीडियो नहीं है। डेरा प्रवक्ता जितेंद्र इंसां का कहना है कि यह वीडियो पुरानी है।
पैरोल से जुड़े राम रहीम के विवाद
राम रहीम को फरवरी 2022 में जब पैरोल मिली तो पंजाब और यूपी में विधानसभा चुनाव थे। तब भी सरकार के इस फैसले को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर सरकार को सफाई देनी पड़ी थी।
मंत्री और सांसद भी होते हैं नतमस्तक
राम रहीम की पैरोल पर बाहर आते ही भाजपा नेता कतार में लगकर आशीर्वाद लेते हैं। हरियाणा सरकार के मंत्री समेत सांसद और कई भाजपा नेता राम रहीम के दरबार में नतमस्तक हो चुके हैं। इसमें हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार और CM के पूर्व राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, हिसार निगम के मेयर गौतम सरदाना, पानीपत की मेयर अवनीत कौर आदि आशीर्वाद ले चुके हैं।
तिरंगा पैटर्न बोतल पर विवाद
राम रहीम ने पिछली पैरोल के दौरान ऑर्गेनिक सब्जियों के टिप्स देते समय तिरंगा पैटर्न की बोतल यूज की। इसे यूज करके नीचे फेंक देता है। जिस पर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने खुद ही सफाई देता हुए कहा था ये तिरंगा नहीं है, केवल रंग है।
हनीप्रीत राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा; बोली- आप न होते तो जिंदगी इतनी खूबसूरत न होती

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर हो गए हैं। राम रहीम और हनीप्रीत ने यूपी के बरनावा आश्रम में इस मौके को सेलिब्रेट किया। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटा। राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया
पैरोल पर छूटे राम रहीम ने तलवार से केक काटा:5 घंटे ऑनलाइन सत्संग किया; CM के OSD, भाजपा के MP-MLA भी जुड़े

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पैरोल पर बाहर आते ही सुर्खियां बटोरने लगा। राम रहीम ने सोमवार को तलवार से केक काटा। मौका था डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन का। उसी को राम रहीम ने अपनी गद्दी सौंपी थी। केक काटने का वीडियो बागपत स्थित बरनावा डेरे का है





