इंदौर l मध्य प्रदेश का इतिहास बड़ा गौरवशाली रहा l मनुस्मृति में भी मध्यप्रदेश का उल्लेख है l सतयुग में ब्रह्माजी ने नरसिंहपुर के बर्मन घाट पर तपस्या की तो त्रेतायुग में भगवान श्री राम आए l द्वापर युग में सांदीपनि ऋषि ने उज्जैन में श्रीकृष्ण_ सुदामा को शिक्षा दी तथा कलयुग में आद्य शंकराचार्य ने ओंकारेश्वर में तप किया l मध्यप्रदेश में नर्मदा घाटी की सभ्यता सरस्वती घाटी और सिंधु घाटी से भी पुरानी है l ये बात मध्य प्रदेश के पूर्व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी श्री मनोज श्रीवास्तव ने अभ्यास मंडल के मासिक व्याख्यान में मुख्य वक्ता बतौर व्यक्त की l विषय था _ वर्तमान परिपेक्ष्य में भारत के ह्रदय मध्य प्रदेश में विकास की स्थिति l मध्य प्रदेश की स्थापना की पूर्व संध्या पर यह आयोजन श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति सभागृह में हुआ था l अध्यक्षता सांसद श्री शंकर लालवानी ने की मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे संस्था अध्यक्ष श्री रामेश्वर गुप्ता lअपने एक घंटे के धाराप्रवाह भाषण में मध्य प्रदेश की प्रागैतिकहासिक काल और पुरातत्व संपदा को रेखांकित करते हुए श्रीवास्तव ने आगे कहा कि प्रदेश के मंडला जिले में आज भी सीप और शंख मिलते हैं , जो इस बात का घोतक है कि यहां कभी समुद्र था l इस प्रदेश का संबंध गुरु सांदीपनि, जमदग्नि, जाबाल, कपिल ऋषि से रहा l यहां संत सिंगाजी, संत पीपा जैसे एक दो नहीं 230 संत हुए l 200 से ज्यादा और प्राचीन गुफाएं और कई अदबुध किले है l इतने ऐतिहासिक और पुरातात्विक संपदा से संपन्न इस प्रदेश की विरासत को आज समझने और सहेजने की जरूरत है l इसका इस्तेमाल धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन उद्योग में किया जाए तो सरकार को बड़ी मात्रा में राजस्व भी मिलेगा और हमारी प्राचीन धरोहर को दुनिया में विशिष्ट पहचान मिलेगी l हालांकि 1956 में जब इस प्रदेश का गठन हुआ था तब कहा गया था कि यह क्या महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान जैसे बचे हुए प्रदेशों का अवशेष है l और इसकी अपनी कोई भाषा और भूषा नही है, जैसी तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों की है, जबकि यह प्रदेश शेष होकर भी विशेष है l यह प्रदेश देश का ह्रदय स्थल इसलिए नहीं है कि यह भौगोलिक दृष्टि से मध्य में है, बल्कि इसलिए है कि यहां के लोगों में भावनात्मक हार्दिकता है और यही इसकी खासियत हैl अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री लालवानी ने कहा कि मध्य प्रदेश कई मामलों में विशिष्ट है और इसके इतिहास पर प्रदेशवासियों को गर्व होना चाहिएl यहा ट्यूरिजम की अपार संभावनाए हैl अतिथि स्वागत संस्था अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, अशोक जायसवाल और रमेश गुप्ता ने किया कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक कोठारी ने किया l आभार माना मालसिंह ठाकुर ने l कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के सदस्य डॉ भरत शर्मा, पूर्व कुलपति डॉ भरत छापरवाल,रामविलास राठी, अमितसिंह,प्रमोद डफ़रिया, अशोक जायसवाल, विजय मेहता, सुदेश वाजपेयी, नरेन्द सिंह बापना,बृजभूषण चतुर्वेदी, मनोज मारू, गौतम कोठारी राजेश अग्रवाल, जेठानंद रमनानी, अनिल त्रिवेदी,व्ही के जैन, अरविन्द ओझा,पर्यावरणविद डॉ. ओपी जोशी, श्याम सुंदर यादव, आलोक खरे, , सुरेश उपाध्याय,प्रवीण जोशी ,अरविंद पोरवाल, शफी शेख, हरेराम वाजपेई आरके जैन, पीसी शर्मा, , दीप्ति गौर,अशोक मित्तल,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l
शेष होकर भी विशेष है मध्य प्रदेश…..सिंधु घाटी सभ्यता से भी पुरानी है नर्मदा घाटी…. जमदग्नि , जाबाली, कपिल सांदीपनी ऋषि का भी नाता रहा मध्य प्रदेश से….श्रीवास्तव





