अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

शासकीय स्कूल में विकास कार्य

Share

 देपालपुर समीपस्थ ग्राम अटाहेडा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य दिनेश परमार के साथ-साथ शिक्षको एवं बाबू सेकडीया चौहान ने मिलकर स्कूल की दशा सुधारने का बीड़ा उठाया इसी कड़ी में विद्यालय के खेलकूद मैदान मैं गड्ढे होने के साथ-साथ बच्चों को खेलने की गतिविधियों को संचालित करने में अत्यंत कठिनाई होती थी साथ ही विद्यालय में 24 घंटे बिजली नहीं होने के कारण विद्यालय के समय में विद्युत सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल पाता था सारे विद्युत उपकरण बंद रहते थे कंप्यूटर आदि चलाने में भी कार्यालयीन कार्य में कठिनाई होती थी इसीलिए प्राचार्य दिनेश परमार की मेहनत से विद्युत विभाग से मिलकर 24 घंटे बिजली विद्यालय में चालू रहे इसके लिए प्रयास किया गया और प्रयास सफल रहा आज स्कूल में 24 घंटे बिजली चालू रहती है साथ ही मैदान को समतलीकरण करने के लिए मैदान में 20 डंपर मट्टी डलवा कर ट्रैक्टर से समतलीकरण करवाया गया जिससे आज मैदान बच्चों के खेलने के लिए तैयार है प्राचार्य एवं शिक्षको की मेहनत रंग लाई है

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें