डॉ. गीता शुक्ला
चाय के साथ नमकीन :
मिल्क प्रोडक्ट संग कोई भी नमकीन चीज नहीं खानी चाहिए। दूध और नमक का संयोग सफ़ेद दाग या किसी भी स्किन डीजीज को जन्म दे सकता है, बाल असमय सफ़ेद होना या बाल झड़ना भी स्किन डीजीज ही है।
कोई भी आयुर्वेदिक दवा खाली पेट खाई जाती है और दवा खाने से आधे घंटे के अंदर कुछ खाना अति आवश्यक होता है, नहीं तो दवा की गरमी आपको बेचैन कर देगी।
दूध या दूध की बनी किसी भी चीज के साथ दही, नमक, इमली, खरबूजा, बेल, नारियल, मूली, तोरई, तिल, तेल, कुल्थी, सत्तू, खटाई, नहीं खानी चाहिए।
दही के साथ खरबूजा पनीर, दूध और खीर : नहीं खानी चाहिए। गर्म जल के साथ शहद कभी नही लेना चाहिए। ठंडे जल के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, ककड़ी, खीरा, जामुन, मूंगफली कभी नहीं।
शहद के साथ मूली, अंगूर, गरम खाद्य या गर्म जल कभी नहीं। खीर के साथ सत्तू, शराब, खटाई, खिचड़ी, कटहल कभी नहीं। घी के साथ शहद भूल कर भी नहीं खाना चाहिए | ये तुरंत जहर का काम करेगा। तरबूज के साथ पुदीना या ठंडा पानी कभी नहीं।
चावल के साथ सिरका: कभी नहीं।चाय के साथ ककड़ी खीरा भी कभी मत खाएं। खरबूज के साथ दूध, दही, लहसून और मूली कभी नहीं।
एक साथ खाएं :
कुछ चीजें एक साथ खाना अमृत का काम करता है, जैसे :
खरबूजे के साथ चीनी
इमली के साथ गुड
गाजर और मेथी का साग
बथुआ और दही का रायता
मकई के साथ मट्ठा
अमरुद के साथ सौंफ
तरबूज के साथ गुड
मूली और मूली के पत्ते
अनाज या दाल के साथ दूध या दही
आम के साथ गाय का दूध
चावल के साथ दही
खजूर के साथ दूध
चावल के साथ नारियल की गिरी
केले के साथ इलायची.
(चेतना विकास मिशन)

