अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सरकार! कोरोना से मौत के आंकड़े छिपाओ मत.. बताओ:पूछा- दो दिन में कितने संक्रमितों की मौत? मंत्री विजय शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ चल दिए

Share

खंडवा

सरकार कोरोना से मौत के आंकड़े छुपा रही है। सवाल पूछने पर उनके मंत्री भी जवाब दिए बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले जाते हैं। खंडवा में बुधवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां कोविड प्रभारी मंत्री विजय शाह बुधवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच भास्कर रिपोर्टर ने पूछ लिया कि क्या आप बता सकते हैं कि मंगलवार-बुधवार को कितने संक्रमितों की मौत हुई है? इसके बाद मंत्री जवाब दिए बिना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चल दिए।

यह सवाल इसलिए लाजिमी था क्योंकि कोविड अस्पताल में रोजाना 10-12 लोग दम तोड़ रहे हैं। प्रशासन के आंकड़ों में अब तक कुल मौतें 71 ही दर्ज हैं। बता दें कि भाजपा सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई भी इस पर सवाल उठा चुके हैं।

बुधवार को कोविड की स्थितियों का जायजा लेने पहुंचे जिले के कोविड प्रभारी मंत्री विजय शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस में  सवाल ‘दो दिन में कितने कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा’ का जवाब नहीं दे सके। खास है, मंत्री के बगल में बैठे कलेक्टर अनय द्विवेदी ने भी चुप्पी साध ली, जबकि कलेक्टर द्विवेदी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री शाह के हर प्वाइंट ऑफ व्यू पर हावभाव के जरिए हां में हां मिलाते दिखे। लेकिन जैसे ही संक्रमितों की मौत से संबंधित सवाल पूछा गया, कलेक्टर-मंत्री ने एक-दूसरे को इशारा किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही चल दिए।

मंत्री का यह जवाब भी देखिए.. मरीज दम तोड़े तो सरकार के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है

मंत्री ने कहा कि कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता है। जिले के मेडिकल कॉलेज में बेड उपलब्ध हैं। व्यवस्थाएं ऐसी है कि बुरहानपुर, खरगोन-बड़वानी से रेफर मरीज यहां भर्ती हैं। सरकार इतना कुछ कर रही है। इसके बाद भी यदि संक्रमित मरीज दम तोड़ दे, तो सरकार के पास जादू की छड़ी तो नहीं है। गरम पानी में नमक डालकर कुल्ला करो और स्वस्थ रहो।

कोविड अस्पताल में मरीजों से भी मिले, दादा दरबार में प्रार्थना

मंत्री शाह ने बुधवार दोपहर 12 बजे अफसरों की बैठक ली, जिसमें कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा हुई। इसके बाद वे कोविड अस्पताल पहुंचे। पीपीई किट पहनकर मरीजों से चर्चा कर हाल जाने। फिर दादाजी दरबार जाकर अखंड ज्योत काे प्रणाम कर दादा धुनीवाले से सुख-शांति की कामना की। शाम 4 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कोविड अस्पताल जाकर मरीज से बातचीत करते मंत्री विजय शाह।

कोविड अस्पताल जाकर मरीज से बातचीत करते मंत्री विजय शाह।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कैबिनेट मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि स्थानीय प्रबंधन व प्रशासन के माध्यम से व्यवस्थाओं में सुधार करवा सकें। खंडवा-बुरहानपुर के लिए प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह को जिम्मा दिया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें