अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में गूगल-मेटा को ईडी ने भेजा समन*

Share

विज्ञापन स्लॉट दिए जाने का आरोप, सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली,। ईडी ने शनिवार को गूगल और मेटा को समन जारी किया है। यह कार्रवाई अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के मामले में की जा रही जांच को लेकर की गई है। दोनों कंपनियों को सोमवार 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी का कहना है कि गूगल और मेटा ने उन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को प्रसार-प्रचार के लिए प्लेटफॉर्म प्रदान किया, जो मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन जैसे गंभीर आर्थिक अपराधों के मामलों में जांच के घेरे में हैं। इन कंपनियों पर यह आरोप है कि उन्होंने इन ऐप्स से जुड़ी वेबसाइट्स को विज्ञापन स्लॉट दिए, जिससे इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और ये पूरे देश में फैल गए। ईडी की अब तक की जांच के मुताबिक ये सट्टेबाजी ऐप्स खुद को स्किल बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म बताते हैं, लेकिन असल में इनमें अवैध जुआ चलाया जा रहा था।

ये प्लेटफॉर्म करोड़ों की काली कमाई कर रहे थे, जिसे हवाला चैनलों के जरिए देश से बाहर भेजा जाता था। ईडी ने हाल ही में 29 सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें नामी कलाकार जैसे प्रकाश राज, राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने इन ऐप्स का प्रचार करके भारी रकम कमाई है।

महादेव ऐप का घोटाला 6,000 करोड़ से ज्यादा आंका जा रहा है। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से पूछताछ हो चुकी है। ईडी का दावा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को इस ऐप के प्रमोटर्स से 500 करोड़ रुपए की रकम मिली थी।

एक अन्य मामला फेयरप्ले आईपीएल बेटिंग ऐप का है, जिसने आईपीएल मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग की और ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया। इससे आधिकारिक ब्रॉडकास्टर को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इस मामले में भी कई भारतीय सेलिब्रिटीज को आरोपी बनाया गया है जिसकी जांच चल रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें