अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मिर्च और कॉटन को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लाने की दिशा में प्रयास शुरू

Share

आयात और निर्यात से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न
खरगोन
  कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मिर्च और कपास उत्पाद को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें विदेशों में देश व प्रदेश के उत्पाद आयात निर्यात जैसे महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर निर्णय करने वाले उच्च अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय स्तर पर उद्योगपति और विभागों के अधिकारियों तथा वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से डीजीएफटी एंड सेज कमिश्नर्स डॉ. एसके बंसल, ट्रेड कमिश्नर्स आरके तिवारी, फोरेन ट्रेड के असिस्टेंट डायरेक्टर हरूण बिलाल, एक्सपोर्ट फेसिलिटेशन सेल की एडवॉयजर डॉ. अंकिता पांडे, 40 वर्षों से फूड प्रोसेसिंग का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ रामनाथ सुर्यवंशी और जुड़े थे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने एक जिला एक उत्पाद में जिले की आवश्यकता और वर्तमान समय में हो रही प्रग्रति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में मिर्च और कपास दोनों में ही अपार संभावनाएं हैं लेकिन अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक यहां के उत्पादों की पहूंच बनाने के लिए किसानों को फेसिलिटेड करना होगा। उधोगपति कैलाश अग्रवाल ने भी अपने सुझाव दिये।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें