अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बिजली कम्पनी का झूठ, 23 घंटे 50 मिनट बताई दैनिक आपूर्ति

Share

INDORE। आए दिन अघोषित रूप से घंटों बिजली गुल रहती है। खासकर अभी बारिश के दौरान तो कभी भी बिजली चली जाती है और दूसरी तरफ इंदौर की पश्चिमी क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी का झूठ सामने आया, जिसमें वह 23 घंटे 50 मिनट दैनिक आपूर्ति औसतन बता रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि गैर कृषि फीडरों पर चौबीस घंटे आपूर्ति के आदेश है। इसी के तहत गुणवत्तापूर्ण बिजली वितरण एवं उपभोक्ता शिकायतों का तेजी से निराकरण कर संतुष्टि का प्रतिशत बढ़ाया जा रहा है। तोमर ने बताया कि जरूरी कार्य, आकस्मिक कार्य एवं मेंटेनेंस के कारण सूचना देकर बिजली बंद रखी जाती है। इससे क्षेत्र विशेष में आपूर्ति कुछ कम होती है, लेकिन अन्य फीडर पर 24 घंटे सप्लाय चालू रहता है। आपूर्ति में गुणवत्ता एवं समय पालन के कारण ही दैनिक आपूर्ति का औसत समय सतत बढ़ रहा है। प्रबंध निदेशक तोमर ने बताया कि जून में इंदौर शहर की औसत आपूर्ति गत वर्ष के 23.53 घंटे से बढक़र 23.55 घंटे हुई है। इंदौर ग्रामीण की औसत आपूर्ति बढक़र 23.55 हुई, इसी तरह खरगोन 23.52, रतलाम में 23.47 आपूर्ति हुई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें