अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*सेंचुरी लगाने के बाद भी कई बल्लेबाज का करियर चंद मैचों में खत्म हो गया*

Share

हर बल्लेबाज का सपना शतक के साथ अपने करियर की शुरुआत करने की होती है। वह पहले ही मैच में दुनिया के सामने छाप छोड़ना चाहता है। कई बल्लेबाज ऐसा करने में सफल हो जाते हैं। लेकिन इस बार इसके बाद उनसे ज्यादा उम्मीदें की जाती है। वह उन उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाते और जल्द ही करियर खत्म हो जाता है। हम आपको आज 5 ऐसे ही भारतीय बल्लेबाज के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाया लेकिन फिर भी करियर लंबा नहीं हो पाया।

प्रवीण आमरे

प्रवीण आमरे

साउथ अफ्रीका में टेस्ट डेब्यू करते हुए प्रवीण आमरे ने 103 रन बनाए थे। 1992 में डेब्यू करन वाले आमरे ने 1993 में अपना आखिरी टेस्ट खेला। 11 टेस्ट में में 42.50 की औसत से 425 रन बनाने के बाद भी वह भारत के लिए कभी नहीं खेल पाए।
सुरेश रैना

सुरेश रैना

सुरेश रैना वनडे और टी20 में भारत के लिए काफी अहम खिलाड़ी रहे हैं। टेस्ट डेब्यू में भी उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका था। लेकिन 120 रनों की पारी के बाद वह अपने करियर में दूसरा शतक नहीं लगा पाए। 226 वनडे खेलने वाले रैना टेस्ट करियर 18 मैचों का रहा। उन्होंने 26 की औसत से 768 रन बनाए।

दीपक शोधन

दीपक शोधन

1952 में दीपक शोधन ने पाकिस्तान के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 110 रन बनाए थे। इसके बाद वेस्टइंड दौरे पर उन्होंने दो टेस्ट खेले। फिर कभी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला। उनका टेस्ट औसत 60.33 का रहा। यह संन्यास ले चुके किसी भी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।
पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ का टेस्ट करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। हालांकि उनके लिए वापसी असंभव दिख रही है। 18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पृथ्वी ने 134 रन बनाए। इसके बाद उन्हें चार ही और मैचों में मौका मिला। 5 टेस्ट में उनके नाम 339 रन हैं।

सुरिंदर अमरनाथ

सुरिंदर अमरनाथ

न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में सुरिंदर अमरनाथ ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने 124 रन ठोके। लेकिन इसके बाद अगले 9 टेस्ट में सिर्फ 3 फिफ्टी ही लगा पाए। 10 मैचों में 550 रनों के साथ उनका करियर खत्म हो गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें