स्पॉट मार्केट में चांदी की कमी की खबरों के बाद दाम में गिरावट आई। यह गिरावट तब तेज़ हो गई जब मुंबई के ज़ावेरी बाजार ने चांदी के नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया। यह शॉर्टेज कारोबार में बढ़ती मांग और वैश्विक निवेश मांग के कारण बताई जा रही है, जिससे चांदी की डिलीवरी में डिफॉल्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद, आज चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि सोने के दाम में बढ़ोतरी जारी है। यह जानकारी IBJA की वेबसाइट के मुताबिक है। IBJA के अनुसार चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शाम 5 बजे के मुताबिक 1 किलो चांदी का दाम ₹1,68,083 हो गया है। इससे पहले आज सुबह चांदी का भाव सुबह ₹1,70,850 प्रति किलो था।
कल के दाम से तुलना की जाए तो 1 किलो चांदी का भाव ₹1,76,467 था, जो बुलियन मार्केट में चांदी का ऑल टाइम हाई लेवल भी था। आज सुबह की तुलना में चांदी ₹2,767 (लगभग ₹2,800) प्रति किलो सस्ती हुई है, जबकि कल के मुकाबले यह गिरावट लगभग ₹8,384 (करीब ₹8,400) प्रति किलो है।
सोने की कीमतों में तेज़ी जारी
चांदी में गिरावट के बावजूद, सोने की कीमत में आज भी तेज़ी देखी गई है-
कैरेट दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट ₹1,27,471
22 कैरेट ₹1,26,961
18 कैरेट ₹95,603
MCX पर अलग रुझान
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में उल्टा रुझान देखने को मिला। आज शाम चांदी लगभग ₹1,700 चढ़कर ₹1,63,900 प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं 5 दिसंबर वायदा के लिए 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,28,184 रही, जिसमें ₹1,000 की उछाल देखी गई।
सिल्वर ETF में भी गिरावट
शेयर बाजार में सिल्वर ETF (Exchange Traded Funds) के भाव में भी गिरावट आई। कई चांदी ETF 6% से 10% तक टूटकर बंद हुए, जैसे:
सिल्वरबीस (SilverBeES): 6.73% की गिरावट
HDFC Silver ETF: 7% से ज़्यादा की गिरावट
Groww सिल्वर ETF: करीब 10% की गिरावट
चांदी में गिरावट