*तेलंगाना सरकार से की राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति अस्वीकार करने की मांग*
*फार्मा फ्यूचर सिटी प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों से किया गया वायदा पूरा करे तेलंगाना सरकार*
किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश के पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाराष्ट्र से सुशीला ताई मोराळे, पश्चिम उड़ीसा कृषक संगठन समन्वय समिति के संयोजक लिंगराज, भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने किसान कल्याण आयोग के अध्यक्ष कोडम रेड्डी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति को एस के एम द्वारा रद्द तीन किसान विरोधी कानूनों का नया अवतार बताते हुए इसे देश की मंडी व्यवस्था खत्म करने तथा संविदा खेती के माध्यम से किसानों की जमीन कारपोरेट को सौंपने वाला दस्तावेज बताया ।

प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना सरकार से इस नीति को अस्वीकार किये जाने की अपील की । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पंजाब सरकार और केरल सरकार द्वारा इस नीति को रद्द किया जा चुका है ।
प्रतिनिधिमंडल ने किसान आयोग के अध्यक्ष और उपस्थित तीन सदस्यों से अपील की कि वे सरकार से इस नीति को रद्द करने की किसान आयोग की ओर से सिफारिश करें।

किसान आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि तेलंगाना सरकार किसानों के पक्ष में खड़ी हैं। वह भूमि अधिग्रहण जोर जबरदस्ती से नही करना चाहती, वह किसी भी प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों से बातचीत करने को तैयार है।
डॉ सुनीलम ने चेयरमैन से कहा कि कांग्रेस सरकार ने फार्मा फ्यूचर सिटी प्रोजेक्ट को रद्द करने का वायदा प्रभावित किसानों से किया था, वह वायदा उसे पूरा करना चाहिए।
भागवत परिहार
कार्यालय सचिव, किसंस
9752922320





