अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मतगणना में बड़ी धांधली की आशंका: काउंटिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे दिग्विजय सिंह

Share

 एमपी के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजयसिंह ने बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा चुनाव की काउंटिंग को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने चुनाव में मतगणना में बड़ी धांधली की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इतना ही नहीं, इस याचिका पर तुरंत सुनवाई की भी बात कही है।

दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव की काउंटिंग में प्रशासन द्वारा बड़ी धांधली की आशंका है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि ईवीएम में सिंबल लोडिंग यूनिट— एसएलयू गायब है। आशंका है कि इससे काउंटिंग में चुनाव परिणामों के साथ गड़बड़ी की जा सकती है।

इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका भी लगा दी है। लोकसभा चुनाव में काउंटिंग में बड़ी धांधली की आशंका जताते हुए उन्होंने याचिका पर जल्द सुनवाई करने का अनुरोध है।

दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई अपने याचिका में कहा है कि ईवीएम में एसएलयू गायब हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग की है।

दिग्विजय सिंह ईवीएम पर लगातार सवाल खड़े करते रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे दिग्विजयसिंह मतदान के बाद से ही सक्रिय हैं और स्ट्रांग रूम का जायजा ले रहे हैं। गुना में तो वे अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ स्ट्रांग रूम पहुंच गए थे। यहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया था। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कुछ खामियां भी निकाली थीं।

इसके अलावा उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की तीन शिफ्ट में ड्यूटी भी लगा दी है। इस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ता 24 घंटे ईवीएम पर निगरानी रख रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह ने चुनाव में धांधली की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगा दी है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें