अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पांच घंटे पुराना भोपाल में रेंगते रहे वाहन,ऐशबाग में वाहनों की लंबी कतारें*

Share

रविवार को अवकाश होने के कारण सड़कों पर लोगों के परिवार के साथ निकलते ही जाम लगना शुरू हो गया। अवकाश के दिन प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही कम होने के कारण सड़कों पर पुलिस भी नहीं थी। दोपहर दो बजे से चार बजे तक वैसे भी यातायात पुलिस सड़कों पर नहीं रहती। शाम चार बजे तक सड़कों पर पुलिस पहुंची, तक जाम विकराल रूप ले चुका था। पुराने भोपाल के भारत टॉकीज से लेकर ऐशबाग तक जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। जाम में वाहनों के अंदर बुजुर्गों के साथ छोटे और मासूम बच्चों के साथ परिवार के लोग फंसे रहे। स्थानीय युवकों ने कई स्थानों पर वाहनों को निकलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे भी असहाय नजर आए, क्योंकि दोनों तरफ से बेतरतीब तरीके से वाहन फंस गए थे।ऐशबाग इलाके में जाम में फंसे वाहन चालकों के बीच धक्का-मुक्की, बहस और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

राजधानी भोपाल के पुराने शहर में दोपहर करीब एक बजे से लगा लंबा जाम शाम करीब छह बजे तक पूरी तरह से खुल सका। सबसे अधिक जाम से प्रभावित क्षेत्र भारत टॉकीज से लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी बाग उमराव दूल्हा, ऐशबाग, बरखेड़ी और जिंसी की तरफ आने और जाने वाली सड़कें रहीं। जाम में बड़े वाहनों के साथ दो और चार पहिया वाहन भी फंसे रहे।

कई स्थानों पर हुए विवाद-कहासुनी
बड़े वाहनों के बीच जहां भी स्थान दिख रहा था, स्कूटर, बाइक और ई-रिक्शा चालक वाहन वहीं अपना वाहन लेजाकर खड़ा कर रहे थे। आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक जहां स्थान पा रहे, वहीं अपना वाहन लगा रहे थे। ऐसे में वाहन बेतरतीब हो गए थे और जाम खुलवाने में और समय लग गया। कई स्थानों पर वाहनों को निकालने, साइड करने, आगे-पीछे करने की बात को लेकर चालकों में कहासुनी, बहस तक हो गई। पुलिस वालों द्वारा मोर्चा संभालने के बाद भी गाड़ियां इंच-इंच सरकती रहीं। पांच घंटे के जाम में भोपाल के यातायात पुलिस के जवान कहीं पर भी नजर नहीं आए। स्थिति विकराल होने के बाद थाना पुलिस के अधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में मैदान पर उतरे, इसके बाद देर शाम छह बजे स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बीते सवा साल से बोगदा पुल से वाहनों की आवाजाही बंद है। ऐशबाग की पुलिया भी संकरी है। इसकी वजह से अक्सर यहां जाम लग जाता है।

इतने लंबे जाम के दौरान भी पूरे रूट पर ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय पुलिस का कोई भी जवान व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद स्थानीय दुकानदार और लोग खुद ही ट्रैफिक खुलवाने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस की इस गैर-मौजूदगी ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुस्से से लाल हुए लोग, रेंग रहीं गाड़ियां
भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में रविवार दोपहर करीब 1 बजे से 5 घंटे से भी अधिक समय तक भयंकर जाम लगा रहा। इस दौरान सेंट्रल लाइब्रेरी, बाग उमराव दूल्हा ब्रिज और जिंसी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोग गुस्से और थकान से बेहाल हो गए। भारत टॉकीज पुल से लेकर ऐशबाग थाने तक गाड़ियाँ इंच-इंच रेंगती रहीं। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय तक जाम लगे रहने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय थाने का कोई भी जवान मौके पर मौजूद नहीं था। जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
जाम में हुई बहस और हाथापाई
लंबे समय तक जाम में फंसे रहने के कारण वाहन चालकों का सब्र जवाब दे गया। कई जगह धक्का-मुक्की और मामूली टक्करों के बाद वाहन चालक आपस में भिड़ते और बहस करते नजर आए। गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि कई स्थानों पर हाथापाई तक की नौबत आ गई। हालांकि, मौके पर मौजूद दूसरे लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। जाम में फंसी बसों के कारण भी जहांगीराबाद से आने वाले रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें