अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

जाम गेट का फ्रेंडली वेदर…10 हजार से ज्यादा पहुंचे, 2 माह में 10 इंच

Share

इंदौर

रविवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच शहर के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हुई। 45 किमी की रफ्तार से हवा चली। इसके बाद दिनभर मौसम सुहाना रहा। पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग फ्रेंडशिप-डे मनाने पहुंचे। जाम गेट पर 10 हजार से ज्यादा पर्यटक गए। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री होकर सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अगस्त तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हलकी-तेज बारिश होगी। तापमान औसत से कम ही रहेगा।

मानसून के दो माह में शहर को 10 इंच ही पानी मिला। यह औसत से 3 इंच कम है। सीजन का कोटा (34.4 इंच) पूरा करने के लिए बचे दो माह में 24.4 इंच बारिश और चाहिए। अगस्त में 15 इंच तो सितंबर में 6 इंच औसत बारिश होती है। यानी बारिश का पूरा दारोमदार अगस्त पर है। इस महीने 3 इंच की भरपाई करते हुए 18 इंच पानी चाहिए। शहर को 10 में से 7 इंच बारिश बंगाल की खाड़ी और 3 इंच अरब सागर से मिली। लगातार ऐसा तीन साल से हो रहा। दरअसल, अरब सागर में बने सिस्टम महाराष्ट्र तरफ सक्रिय होकर बुरहानपुर, खरगोन-खंडवा में बरस रहे और मालवा में आकर कमजोर हो रहे। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम पूर्वी मप्र से आगे बढ़ते हुए इंदौर व आसपास बारिश करा रहे हैं।

पिछले अगस्त 10 साल में सबसे ज्यादा बारिश

23 घंटे में 12 इंच, माह में 23 इंच
पिछले एक दशक में 2020 का अगस्त सबसे पानीदार रहा। 21, 22 अगस्त के बीच 24 घंटे में 12 इंच पानी गिरा था। पूरे महीने में 23 इंच पानी गिरा था। 1 जून से 20 अगस्त तक कुल बारिश 20 इंच हुई थी। एक दिन की बारिश से आंकड़ा 32 इंच पर पहुंच गया था। इस साल भी सबसे ज्यादा उम्मीद अगस्त से ही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें