विजय शंकर सिंह
80 करोड़ लोग लिखा पढ़ी में 5 किलो राशन पर जी खा रहे हैं। लोगो की आमदनी पिछले तीन सालों से या तो घट गई है या महंगाई की तुलना में बेहद कम बढ़ी है। पर एक आदमी ऐसा है जिसकी आय, मुनाफा और संपत्ति पिछले 8 सालों में दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ रहा है।
अभी तक मुकेश अंबानी का नाम एशिया के सबसे रईस आदमी की सूची में था, लेकिन अब गौतम अडानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों में भी अडानी का नाम जुड़ गया है।
ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के लेटेस्ट आकंड़ों के मुताबिक, अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार रहो गई है. अडानी एलन मस्क और जेफ बेजोस के साथ इस क्लब में शामिल हो गए हैं और अंबानी को पीछे छोड़ दिया है।
आखिर सरकार की यह कौन सी आर्थिक नीति है कि, ● आम जनता की कमाई घट रही है, ● सरकार पेट्रोल डीजल पर टैक्स बढ़ा कर अपना खर्च निकाल रही है, ● बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, ● बैंक सहित देश की सारी कंपनियां बिकने के कगार पर हैं, सरकार पूरा कृषि सेक्टर अड़ानी ग्रुप को सौंप देने के जुगत में है ?
(विजय शंकर सिंह)





