इंदौर
इंदौर के गांधी हॉल के पास बनी इस विशालकाय रंगोली की देखकर आप भी चौंक जाएंगे। ये रंगोली इतनी बड़ी है कि इसमें बनाने में ही चार दिन का वक्त आर्टिस्ट को लग गया। अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर इस अनोखी रंगोली को तैयार किया गया है। इसे आगामी में दिनों में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को समर्पित किया है।
रंगोली को किसने बनाया और इसमें कितने रंग का इस्तेमाल हुआ…
इंदौर के गांधी हॉल के पास इस रंगोली को बनाने वाली कलाकार का नाम है वर्षा सिरसिया। जो एक रंगोली आर्टिस्ट है। इस रंगोली को उन्होंने बिना किसी सपोर्ट के अकेले ही तैयार किया है। इस रंगोली को बनाने में वर्षा को कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा, मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। चार दिनों की मेहनत के बाद ये रंगोली बनकर तैयार हो गई, जिसे लोग देखने भी आ रहे है और वर्षा की तारीफ भी कर रहे है।
6 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा बड़ी
वर्षा बताती है ये रंगोली उन्होंने 6 हजार 75 स्क्वायर फीट में तैयार की गई है। रंगोली बनाने की शुरुआत उन्होंने 17 दिसम्बर को की। अलग-अलग समय पर काम करके उन्होंने इसे तैयार किया। कभी हल्की बारिश तो कभी ठंड के असर के चलते उन्हें अपने काम को भी रोकना पड़ा। मगर धीरे-धीरे उन्होंने अपनी इस रंगोली को मूर्त रूप दे ही दिया। 20 दिसम्बर को उनके ये रंगोली पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई।

अब आपको बताते हैं इस रंगोली को बनाने में कितना रंग का इस्तेमाल हुआ और कितना खर्च आया
वर्षा का कहना है कि इस रंगोली को तैयार करने में 44 बोरे रंग यानी 1760 किलो रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसमें करीब 40 हजार रुपए का खर्च हुआ है, जो उन्होंने ही उठाया है। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की उन्हें मदद नहीं मिली है। देखा जाए तो उन्होंने वरली, राजस्थानी लोक कलाओं सहित को इस रंगोली में प्रदर्शित किया है। ये रंगोली देखने में काफी अलौकिक नजर आती है।
इंदौर में इस अद्भुत रंगोली बनानी वाली आर्टिस्ट को अवॉर्ड भी मिल चुका है…
इंदौर इस अद्भुत रंगोली को बनानी वाली वर्षा सिरसिया पहले भी इस तरह की बड़ी और खूबसूरत रंगोली बना चुका है। इस बार उन्होंने ये रंगोली बनाई वह खुद से ही बनाई है। वह इंदौर में हुए एक आयोजन में यहां आई थी, तब उन्हें ये जगह दिखी जहां पर उन्होंने ये रंगोली बनाई। इस रंगोली के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिल चुका है।





