अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज गोएबल्स खूब गरजा

Share

आज गोएबल्स खूब गरजा
इतना गरजा
इतना गरजा
कि
रायसीना हिल्स का फंसा
महीनों का गुंफित जल जमाव
एक बारगी फूट पड़ा

दिल्ली पानी पानी हो गई
सिवरेज और नालों ने
उनके छुपे सारे आपराधिक खेल
बेनकाब कर दिये

आज गोएबल्स खूब गरजा
इतना गरजा
इतना गरजा
कि ऑक्सीजन के गोदामों में आग लग गई

आखिरकार पता चल ही गया कि
गंगा में शव बहाने की
साजिश किसकी थी
यूपी में जो जानें बच सकती थीं
आखिर किसके चलते बच नहीं पाई़ं

एक पवित्र चेहरा को अपवित्र करने के पीछे
वह कौन घिनौना चेहरा था गोएबल्स ने आज
मीडिया और अखबार के सामने बेपर्द कर दिया

राम प्रसाद यादव

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें