अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*नौकरी का सुनहरा मौका…दक्षिण पूर्व रेलवे ने बिना परीक्षा 1,785 अपरेंटिस पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू*

Share

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway – SER) ने अपरेंटिस के 1,785 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। Railway Jobs 2025, Railway Bharti 2025, और SER Apprentice Recruitment 2025 के तहत यह आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती बिना परीक्षा और बिना इंटरव्यू सिर्फ मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी।

योग्यता
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास—

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास

10वीं में कम से कम 50% अंक

संबंधित ट्रेड में NCVT / SCVT से ITI प्रमाणपत्र
होना अनिवार्य है।

यह पात्रता इसे उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर बनाती है जो 10th Pass Railway Jobs 2025 खोज रहे हैं।

आयु सीमा (Age Limit)
1 जनवरी 2026 को उम्र—

न्यूनतम: 15 वर्ष

अधिकतम: 24 वर्ष
आयु की गणना मैट्रिक या जन्म प्रमाणपत्र पर दर्ज तिथि से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में—
कोई लिखित परीक्षा नहीं
कोई इंटरव्यू नहीं

चयन होगा:
10वीं के प्रतिशत के आधार पर
सभी विषयों को जोड़कर प्रतिशत तैयार किया जाएगा
ट्रेड-वाइज अलग-अलग मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी

यह उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो Railway Jobs Without Exam की तलाश में हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य / OBC / EWS: ₹100

SC / ST / PWD / सभी वर्ग की महिलाएं: कोई शुल्क नहीं

शुल्क का भुगतान इन माध्यमों से किया जा सकता है:

कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार SER RRC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए है जो बिना एग्जाम दिए रेलवे की परीक्षा देने की सोच रहे हैं। ये 10वीं पास स्टूडेंट्स के लिए एक सुनहरा मौका है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें