अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

हरभजन सिंह ने किया पाकिस्तान के साथ मैच का विरोध

Share

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह मंगलवार को पत्नी गीता बसरा और फिल्म निर्देशक राज कुंद्रा के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इस दौरान हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेलने की बात दोहराते हुए कहा कि एक तरफ देश के फौजी अपनी शहादत दे रहे हैं, दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ मैच खेलना सही नहीं है। एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होना है।

हरभजन सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर किसी देश के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं, तो उनके साथ न ही व्यापार और न ही क्रिकेट होना चाहिए। एक तरफ हमारे फौजी भाई अपनी शहादत दे रहे हैं। दूसरी ओर अगर हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलते हैं, तो यह ठीक नहीं है।’भज्जी ने स्पष्ट किया है कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच है, लेकिन अंतिम फैसला बीसीसीआई और सरकार का होता है। एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। कुछ घंटों में ही पड़ोसी मुल्क को भारत की ताकत के सामने घुटने टेकने पड़े थे।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेड्स के मुकाबले का बहिष्कार किया, जिससे न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाड़ी, बल्कि वहां की सरकार भी तिलमिला गई। सेमीफाइनल में भी भारत और पाकिस्तान की लीजेंड्स का मुकाबला था। पाकिस्तान से मुकाबले खेलने की जगह भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से हटना मंजूर किया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें