इंदौर
इंदौर में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस सीजन की यह सबसे तेज बारिश है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज शनिवार को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
कल देर शाम 4.30 बजे ही काली घटाएं ऐसी छाईं कि लगा रात हो गई। बीआरटीएस से लेकर सुपर कॉरिडोर तक सभी गाड़ियों के हेडलाइट जलाना पड़े। घर और दुकानों पर भी लाइट्स ऑन करना पड़ गए। इधर, कई निचली कॉलोनियों में पानी घुस गया। विजय नगर इलाके में लोगों के घरों में घुटने घुटने पानी भर गया।

सुपर कॉरिडोर इलाके की सड़कों में पानी भर गया
इंदौर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाके में तेज बारिश के कारण खजराना, बीआरटीएस, एलआईजी चौराहा और बंगाली चौराहे के आस पास की सड़कें पानी से लबालब हो गई। शहर में इससे पहले आठ सितम्बर को साढ़े तीन इंच बारिश हुई थी। इंदौर में पिछले 24 घंटों में जोरदार बारिश हुई है।

बारिश से बचने के लिए लोग प्रस्तावित मेट्रो लाइन के नीचे जगह ढूंढते रहे।
चोरल नदी में पूर्व मंत्री का बेटा कर रहा था पार्टी, पानी बढ़ने से बहा, तलाश जारी
शुक्रवार शाम को ही दोस्तों के साथ पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन चोरल नदी के बीच गाड़ी ले जाकर पार्टी कर रहा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से तीनों दोस्त गाड़ी सहित बह गए। यश कई घंटों तक पेड़ पर फंसा रहा, फिर उसका हाथ छूटा और पानी में बह गया। देर रात तक एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी रही।
तालाबों का जल स्तर बढ़ा
शुक्रवार को हुई तेज बारिश के बाद तालाबों का जल स्तर काफी बढ़ गया है। यशवंत सागर, बड़ी बिलावली, छोटी बिलावली, रीजनल पार्क, लिम्बोदी आदि तालाब काफी लबालब है। अगर बारिश ऐसी ही जारी रही तो यशवंत तालाब के गेट एक बार फिर खोले जा सकते हैं।
अब तक 33 इंच से ज्यादा बारिश
इस बार सितम्बर का माह बारिश के लिहाज से काफी अच्छा रहा। अभी आधा माह ही बीता है। इन 15 दिनों में 8 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है जबकि इस सीजन में अब तक 33 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस सीजन का कोटा पूरा करने के लिए अभी 4 इंच बारिश की और जरुरत है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश के आसार जताए हैं।

शाम चार बजे से मौसम पलटने लगा
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और फिर आसमान में काली घटाएं छाने लगीं। कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हुई। घनघोर अंधेरा छा जाने के वजह से गाड़ियों की हेडलाइट चालू करना पड़ी। तेज बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई है। बारिश के चलते मेट्रो का काम रोकना पड़ा।

बारिश के चलते मेट्रो का काम रोकना पड़ा।
ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल
तेज बारिश ने फिर ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। तेज रफ्तार से पानी गिरा तो सड़कें और चौराहे स्विमिंग पूल बन गए। वाहन चालक पानी में फंसे तो कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हो गया। निगम कंट्रोल रूम पर दो घंटे में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों से जलजमाव की शिकायत पहुंची।
तुलसीनगर में ड्रेनेज लाइन ओवर फ्लो होने लगी। बिलावली जोन के विशाल नगर, अपोलो सिटी खंडवा रोड, अहिल्या आश्रम रोड, विजय नगर, लसूड़िया, बाणगंगा, एरोड्रम रोड, सुदामा नगर, कृष्णबाग कॉलोनी सहित कई इलाकों में पानी भरने की शिकायत दर्ज की गई। उधर, 700 से ज्यादा शिकायतें बिजली कंपनी के कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर पर पहुंचीं।

- 90 से ज्यादा स्थानों पर सड़कें और चौराहे पानी में डूबे
- 150 से अधिक कॉलोनियों-इलाकों में देर रात 2 बजे तक बिजली गुल रही
- 06 घंटे बीआरटीएस, एमजी रोड, छावनी, सियागंज, बड़ा गणपति, राऊ सर्कल, खजराना चौराहा, सुखलिया आदि इलाकों में जाम लगा रहा।
विनोबा नगर, नाले का पानी घर में घुसा
विनोबा नगर में नाले का पानी घरों में घुस गया। स्कीम 78 स्लाइस 3 की मुख्य गली, शिव पार्वती नगर, 60 फीट रोड, पल्हर नगर, केसरबाग, खातीपुरा, अरविंद नगर, चंद्रनगर, व्यंकटेश नगर, राहुल गांधी नगर सहित कई इलाकों व निचली बस्तियों में जलजमाव हो गया। कनाड़िया क्षेत्र में शिव मंदिर के पास गलियों में भी पानी भर गया।

विजय नगर चौराहे पर कई बार जाम की स्थिति बनती रही।
कई चौराहों पर सिग्नल बंद हुए
राजबाड़ा के सामने पानी भरा गया। राजबाड़ा से छतरी तक जाने वाली रोड पर भी जलजमाव हुआ। पंढरीनाथ, जवाहर मार्ग, राजबाड़ा, हाथीपाला, रेलवे स्टेशन ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। बारिश शुरू हुई तो कारों की संख्या भी एकदम से सड़कों पर बढ़ गई। वहीं रोड खराब होने, लाइट गुल होने से सिग्नल बंद हो गए। इस कारण भी ट्रैफिक प्रभावित हुआ।
रोड और नाला एक लेवल में आ गए
चंद्रभागा मेनरोड किनारे का नाला और रोड एक ही लेवल में आ गए। नाले में इतना पानी भरा गया कि अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि रोड कहां तक है। सड़क किनारे खड़े लोग वाहन चालकों को चेतावनी देते रहे। वहीं रोड तो पहले से खराब थी, बारिश की वजह से इतना पानी भरा गया कि कई दोपहिया वाले गिर ही गए।

विजय नगर चौराहे से मेट्रो डिपो तक सड़क पानी से भराई।
खजराना चौराहा पर स्थिति सबसे खराब
पूर्वी रिंग रोड पर बंगाली चौराहा से खजराना चौराहा की ओर जाने वालों को भारी परेशानी हुई। चौराहे पर गड्ढे, गहरी नाली खुदी होने से वाहन 20-20 मिनट में भी नहीं निकल पा रहे थे। दो दिन पहले भी यही स्थिति थी। वहीं सर्विस रोड पर भी भारी जलजमाव हो गया, जिसकी वजह से वाहनों का लोड रिंग रोड पर आ गया था।
.
इंदौर में सीजन की सबसे तेज बारिश,कल स्कूल की छुट्टी:सड़कों पर घुटने घुटने पानी, 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे इंदौर पानी पानी हो गया। यह सीजन की सबसे घनघोर बारिश है। शाम 4.30 बजे ही काली घटाएं ऐसी छाईं कि लगा रात हो गई।
बारिश से खजराना, बीआरटीएस, एलआईजी चौराहा और बंगाली चौराहे के आस पास की सड़कें पानी से लबालब हो गई। इंदौर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही इलाके में तेज बारिश हो रही है। शाम चार बजे शुरू हुई तेज बारिश अभी भी जारी है। शहर के अलग अलग कोनों में शुक्रवार सुबह से रुक रुक के बादल बरस रहे थे। शहर में इससे पहले आठ सितम्बर को साढ़े तीन इंच बारिश हुई थी। मौसम विभाग के द्वारा शाम 5:30 बजे जारी आंकड़े के अनुसार आधे इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके बाद का आंकड़ा कल सुबह 8:30 बजे तक जारी होगा।

सुपर कॉरिडोर इलाके की सड़कों में पानी भर गया
शाम चार बजे से मौसम पलटने लगा
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और फिर आसमान में काली घटाएं छाने लगीं। कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हुई। घनघोर अंधेरा छा जाने के वजह से गाड़ियों की हैडलाइट चालू करना पड़ी। तेज बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई है।

बारिश से बचने के लिए लोग प्रस्तावित मेट्रो लाइन के नीचे जगह ढूंढते रहे

भारी बारिश के कारण विजय नगर में चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई

बीआरटीएस से एलआईजी चौराहा तक आस पास की सड़कें पानी से लबालब हो गई जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है

बारिश के कारण मैट्रो का काम प्रभावित हो गया

बारिश से बचने के लिए एक युवक ने अनोखा तरिका अपनाया

शाम लगभग चार बजे घना अंधेरा छा जिससे वाहन चालकों को दिन में ही गाड़ी की लाइट चालू करनी पड़ गई।
गुरुवार को सुबह की शुरुआत घने बादल और फुहारों के साथ हुई थी। दोहर बाद धूप खिली और शाम 7 बजे बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। इसी तरह रात का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 24 घंटों में 4.2 मिमी बारिश हुई है। इसके सहित अब तक 32 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

शहर में रूक रूक के बारिश का दौर जारी है।
आगे क्या
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती ओडिशा तट के आसपास से लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव है। वहीं, साइकोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी है। इसके अगले दो दिन में ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। 18 सितंबर तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा। इसके बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा, जो 24 सितंबर तक रहेगा। अभी एक-दो दिन इंदौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।





