अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज मध्यप्रदेश में 34 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले

Share

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है और कई जिलों में ओले, बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 34 जिलों में खराब मौसम की चेतावनी दी गई है. कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने से एक महिला की मौत और फसलों को नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं. जानिए अगले तीन दिनों तक आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम और किन बातों का रखना है ध्यान.

भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के एक्टिव होने से प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश, ओले और तेज आंधी का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए 34 जिलों में चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है.

इन जिलों में ओलों का खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिरने की संभावना है. वहीं भोपाल में पूरे दिन बादल छाए रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटे में भी कई जिलों में मौसम ने कहर बरपाया खरगोन, सिवनी और छिंदवाड़ा में जमकर ओले गिरे, जबकि जबलपुर, बैतूल और खंडवा समेत कई जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं.

30 से 50 Km/h की रफ्तार से चलेगी आंधी
शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी चलने का अनुमान है. बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा और पांढुर्णा में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. बाकी जिलों में भी धूल भरी आंधी 30 से 50 Km/h की स्पीड से चल सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
20 मार्च को कई जिलों में ओले और आंधी-बारिश का असर रहेगा. ग्वालियर, सागर, रीवा, सतना, छतरपुर और शहडोल जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 22 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका असर हल्का रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश और आंधी जारी रह सकती है.

बिजली गिरने से मौत, फसल को भी खतरा
खरगोन जिले के करानिया गांव में खेत पर काम कर रही 55 साल की महिला पर बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं धार जिले में गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान होने की आशंका है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

मंडीदीप में अचानक बदला मौसम, गरज-चमक के साथ ठंडक बढ़ी, बूंदाबांदी के आसार

रायसेन जिले के मंडीदीप में अचानक मौसम ने करवट ले ली. आसमान में तेज बिजली की गरज और चमक देखने को मिली, जिससे लोग सहम गए. मौसम बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हल्की ठंडक महसूस होने लगी. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में बूंदाबांदी और बेमौसम बारिश की संभावना भी जताई गई है. अचानक बदले मौसम ने लोगों को राहत तो दी है, लेकिन किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है.

हरदा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों पर संकट, खड़ी फसल पर मंडराया नुकसान

हरदा जिले में बीती रात अचानक तेज बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. इस समय खेतों में गेहूं और चने की फसल पककर तैयार खड़ी है और कटाई का काम चल रहा है. ऐसे में बारिश से फसल भीगने और गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है. कई गांवों से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं. किसान मौसम के इस बदलते मिजाज से परेशान हैं और प्रशासन से सर्वे कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

तापमान में गिरावट, जानिए बड़े शहरों का हाल
आंधी-बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
भोपाल: 34.2°C / 17.2°C
इंदौर: 33.6°C / 18.4°C
जबलपुर: 35.5°C / 22.0°C
ग्वालियर: 34.5°C / 19.0°C
उज्जैन: 34.0°C / 16.5°C
सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में 39.2°C और सबसे कम पचमढ़ी में 12.8°C रिकॉर्ड किया गया.

सावधानी ही बचाव
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न जाएं, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें