Site icon अग्नि आलोक

वो तानाशाह है…

Share

वो बच्चों के काले लिबास से डर जाता है
वो तानाशाह है
खुद की परछाई से डर जाता है

खरीदता है तोप गोले और
तमाम बम वर्षक विमान
एक बात ये भी है कि
वो तानाशाह है
कलम से डर जाता है

लगाकर भीड़ करता है कांव कांव हर चुनावी रैलियों में
सुनता नही किसी की
वो तानाशाह है
मन की बात कर जाता है

न जाने किसको दिखाता है हाथ
न जाने किसको दिखाता है लाल आंखें
वो दुश्मनों को ललकारता है
मगर
वो तानाशाह है
सवालों से डर जाता है

वो करता है मेकअप
और सजता है दिन में पांच बार
छपवाता है अपने ही इश्तिहार हर रोज
मगर
वो तानाशाह है
आईने से डर जाता है ….

Exit mobile version