अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*हाईकोर्ट ने श्योपुर नगर परिषद अध्यक्ष को पद से हटाया*

Share

मध्यप्रदेश में एक नगर परिषद अध्यक्ष को हटा दिया गया है। हाईकोर्ट ने महिला नगर परिषद अध्यक्ष को पद से हटाते हए उनके सभी अधिकार प्रतिबंधित कर दिए हैं। श्योपुर की नगर परिषद अध्यक्ष रेणु गर्ग पर ये कार्रवाई की गई है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उन्हें पद से हटा दिया। नगर परिषद चुनाव में अनियमितताओं की शिकायतों का मामला कोर्ट में पहुंचा था। इस पर ग्वालियर हाईकोर्ट ने सख्त फैसला ​सुनाया। आदेश के अनुसार रेणु गर्ग अब आगामी आदेश तक अध्यक्षीय कामकाज नहीं कर सकेंगी। कोर्ट के इस फैसले से श्योपुर नगर सहित जिलेभर के राजनीतिक हल्कों में हड़कंप सा मच गया है।

कानून का दुरुपयोग कर रही हैं
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने श्योपुर की नगर परिषद अध्यक्ष रेणु गर्ग को पद से हटा दिया है। कोर्ट ने उनके सभी अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी भी लगा दी है। कोर्ट ने श्योपुर नगर परिषद के अध्यक्ष को काम करने से रोकते हुए कहा कि वे कानून का दुरुपयोग कर रही हैं। इ​सलिए पद पर कार्य नहीं कर सकती।

हाईकोर्ट का ये आदेश बुधवार सुबह 11:10 बजे से प्रभावी हो गया है। ग्वालियर हाईकोर्ट की एकल पीठ ने रेणु गर्ग को तत्काल प्रभाव से कार्य करने से रोक दिया। कोर्ट ने कहा कि बिना राजपत्र में अधिसूचना के अध्यक्ष के रूप में कार्य करना अवैध है। प्रतिवादी विभिन्न अदालतों में विरोधाभासी रुख को अपनाकर कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहे हैं।

दरअसल सुमेर सिंह (आवेदक) ने रेणु गर्ग के निर्वाचन को न्यायालय में चुनौती दी जिसे ट्रायल कोर्ट ने कई आधारों पर खारिज कर दिया था। खारिज करने का एक प्रमुख आधार यह था कि चुनाव याचिका समय से पहले (प्रीमैच्योर) दायर की गई थी।

एमपी नगरपालिका अधिनियम की धारा 20(3)(i) के अनुसार, चुनाव के परिणाम की राजपत्र में अधिसूचना की तारीख से 30 दिनों के भीतर ही चुनाव याचिका दायर की जा सकती है। इसलिए याचिका पहले दायर मानी गई। उसे ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद हाईकोर्ट में सिविल रिवीजन दायर की।

हाईकोर्ट ने रेणु गर्ग को काम करने से रोक दिया। खुली अदालत में सुबह 11:6 बजे आदेश पढ़ा गया। इस आदेश को 11:10 बजे से लागू कर दिया। रेणु गर्ग को कार्य करने से रोक दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें