अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महामहिम बोले- नं.1 कोई भी आ सकता है, 5 बार नं.1 आकर इंदौर ने बड़ा काम किया

Share

इंदौर

इंदौर ने एक बार फिर सफाई में सफलता का परचम फहराते हुए पांचवीं बार देश का सबसे साफ शहर होने का गौरव हासिल किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह अवॉर्ड इंदौर के सुपुर्द करते हुए कहा कि नंबर वन तो कोई भी आ जाता है, लेकिन 5 बार नंबर वन आकर इंदौर ने बड़ा काम किया है।

शहर ने इस बार 5 स्टार सिटी और 12 करोड़ रु. का सफाई मित्र सुरक्षा अवॉर्ड भी जीता। हालांकि सूरत ने कड़ी टक्कर दी। सिटीजन वाइज कैटेगरी में हम उससे पीछे रहे, जबकि कुल अंकों का अंतर भी मात्र 59 का ही रहा। साफ शहरों की सूची में उज्जैन 10वें नंबर रहा। देवास को भी सफाई मित्र सुरक्षा अवॉर्ड मिला है।

​​​​​​ पिछले साल से 29.42 नंबर कम हुए हमारे

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 और 20 दोनों 6000 अंकों के थे। 2020 में इंदौर को 5647.56 अंक मिले थे। 2021 में 5618.14 मिले हैं। पिछले साल से 29.42 अंक कम आए हैं। नंबर 2 सूरत ने 39.62 अंक की बढ़त ली है।

एक जैसे सवालों से पिछड़े हम
2021 के सर्वेक्षण में तीनों लीग के दो-दो हजार नंबर किए। इनके 40% यानी 2400 नंबर मुख्य सर्वेक्षण में जोड़े। स्टार रेटिंग व ओडीएफ के नंबर 1800, सिटीजन वाइज के 1800 अंक रखे। लोगों ने तय किया, सफाई कितनी मजबूत। हर साल ये सवाल आने से इंदौर पिछड़ा।

ऐसे समझिए सफाई के 6000 अंकों का पूरा गणित

सर्विस में भी जरा सा अंतर
2400 नंबर मतलब 40 प्रतिशत (सेग्रीगेटेड कलेक्शन, प्रोसेसिंग एंड डिस्पोजल, सस्टेनेबल सैनिटेशन) इसमें इंदौर को 2313.38 अंक मिले और सूरत हमसे थोड़ा ही पीछे 2238.06 पर रहा।

सर्टिफिकेशन
1800 नंबर मतलब 30% (सेवन स्टार के 1100, ओडीएफ प्लस, डबल प्लस और वाटर प्लस के 700) इंदौर को वाटर प्लस के 700 और 5 स्टार के 900 अंक मिलाकर 1600 मिले, जो सूरत सहित अन्य 7 शहरों को भी समान ही मिले।

नए मापदंडों पर गड़बड़ाए
1800 नंबर मतलब 30% (फीडबैक, इंगेजमेंट, एक्सपीरियंस, स्वच्छता एप और इनोवेशन) इसमें इंदौर को 1704.76 व सूरत को 1721.16 अंक मिले। इसमें 5 नए पैरामीटर जोड़े गए। सिटीजन फीडबैक के 600, सिटीजन इंगेजमेंट के 450, डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन के 300, स्वच्छता एप के 350 व इनोवेशन और बेस्ट प्रैक्टिस के लिए 100 नंबर थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें