अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

महाकाल मंदिर में होलिका दहन, उज्जैन में भक्तों के उल्लास ने बिखेरी ऐसी छटा

Share

उज्जैन

होली का त्योहार मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। संध्याकालीन आरती में पंडे-पुजारियों ने महाकाल के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी भगवान महाकाल के साथ होली का पर्व मनाने पहुंचे थे। 

देखिए महाकाल मंदिर में होलिका दहन, उज्जैन में भक्तों के उल्लास ने बिखेरी ऐसी छटा

शाम से जुट गए थे श्रद्धालु
कोरोनाकाल के बाद आए इस अवसर पर सभी भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गुरुवार शाम संध्या आरती में होली के एक दिन पहले ही महाकाल मंदिर में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के साथ होली खेली। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने मंदिर परिसर में होलिका की पूजन-अर्चन कर होलिका दहन किया। बड़े उत्साह के साथ भक्तों ने होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामना दी।

दोबारा न आए कोरोना
मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहाकि संक्रमण काल के बाद पहली बार खुलकर होली खेलने का आनंद आ रहा है। भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि कोराना जैसा दिन दोबारा देखने को ना मिले। बहुत ही आनंदमय माहौल मिल रहा है। ऐसा ही माहौल पूरे साल बना रहे। 
 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें