अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान ने मध्यप्रदेश में हंगामा, मंत्री का इनाम बयान ने आग में डाला घी*

Share

IAS संतोष वर्मा का विवाद इन दिनों मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल है. एक बयान से शुरू हुआ मामला अब इतना बढ़ चुका है कि सड़क से लेकर सरकार तक हर जगह बहस, नाराजगी और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. कब क्या हुआ, किसने क्या कहा, और अब आगे क्या होने वाला है, जानें पूरा मामला.
पहला बयान जिससे शुरू हुई चिंगारी
IAS संतोष वर्मा ने पिछले हफ्ते एक सार्वजनिक मंच पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने उन्हें रातोंरात विवादों के केंद्र में ला दिया. उन्होंने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी.
बयान का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और आलोचना का तूफान फट पड़ा.
MP में गुस्सा, महिलाओं में आक्रोश
जैसे ही वीडियो सामने आया महिलाओं ने इसे अपनी गरिमा पर हमला बताया. छात्र संगठनों ने विरोध की घोषणा कर दी. सोशल मीडिया पर #RemoveSantoshVerma ट्रेंड करने लगा. प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया. सबसे खास बात ये है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने एक साथ IAS वर्मा के बयान की निंदा की. ऐसी एकजुटता कम ही देखने मिलती है.

IAS ने माफी मांगी, पर आग शांत नहीं हुई
लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए अगले दिन संतोष वर्मा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया और किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो वे खेद व्यक्त करते हैं. लेकिन जनता और महिला संगठनों को यह माफी “औपचारिक और मजबूरी में दी गई” लगी. विरोध कम नहीं हुआ बल्कि और तेज हो गया.

महिला संगठन ने की हटाने की मांग, NSUI और आम लोगों का आंदोलन
IAS वर्मा को पद से हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी. भोपाल, सतना, रीवा, जबलपुर, छतरपुर समेत कई जिलों में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. महिलाओं ने कहा कि ऐसा अधिकारी किसी जिले में रहेगा तो बेटियों की सुरक्षा कैसे होगी? NSUI ने भी प्रदर्शन किए, पुतला जलाया, और थानों-कलेक्ट्रेट का घेराव किया.
सतना के एक मंत्री ने गुस्से में ‘इनाम’ तक घोषित कर दिया
विवाद इतना गरम हुआ कि सतना के एक मंत्री ने गुस्से में कहा कि अगर संतोष वर्मा जैसी हरकत कोई करे तो उसे सबक सिखाने वाले को इनाम दिया जाएगा. यह बयान भी विवादों में घिर गया, लेकिन इससे माहौल की गंभीरता साफ हो गई.
कांग्रेस-बीजेपी दोनों का एक स्वर
कांग्रेस कह रही है कि IAS वर्माको तुरंत हटाया जाए. ऐसे लोग महिलाओं का अपमान करते हैं. बीजेपी भी नाराज दिखी एक अधिकारी का यह व्यवहार अनुशासनहीनता है. सरकार इस बयान को गंभीरता से ले.दोनों पार्टियों के सुर एक होने का मतलब था कि मामला बेहद संवेदनशील है और जनता के बीच भारी आक्रोश है.
महिलाओं ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आंदोलन
महिला संगठनों ने कैंडल मार्च निकाले, धरना दिया, नारे लगाए. स्लोगन चल रहा था हम चंडी बनकर आए हैं बयान वापस लो और अधिकारी हटाओ! कई जगह पुलिस–प्रदर्शनकारियों में झूमाझटकी भी हुई.
फिर दूसरे विवाद ने आग में डाला घी
विवाद शांत भी नहीं हुआ था कि IAS वर्मा का दूसरा वीडियो सामने आया. इस बार बयान सामाजिक वर्गों को लेकर था, जिसने भारी तनाव पैदा कर दिया. अब यह सिर्फ महिलाओं का मुद्दा नहीं रहा था समाज के कई वर्ग विरोध में उतर आए.
अब क्या कार्रवाई होगी?
IAS संतोष वर्मा पर 4 स्तर की कार्रवाई संभव है: विभागीय जांच, अस्थायी निलंबन, दूसरी जगह बदली, सेवा आचरण नियमों के तहत दंड, सरकार इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है क्योंकि विरोध लगातार बढ़ रहा है.
मामला अब सिर्फ IAS का नहीं, ‘सिस्टम बनाम जनता’ बन गया है
मामला अब प्रशासनिक गलती तक सीमित नहीं रहा.यह जनता की नाराजगी, राजनीतिक दबाव और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ चुका है.
बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा
महिला संगठनों ने अगला चरण और तेज करने की चेतावनी दी है. प्रशासन दबाव में है और राजनीतिक दल लगातार बयान जारी कर रहे हैं. ये साफ है कि IAS संतोष वर्मा के लिए हालात अब बेहद मुश्किल हो चुके हैं और बड़ी कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है.

ये है दूसरा वीडियो

ताजा वीडियो में आईएएस संतोष वर्मा कहते सुनाई दे रहे हैं कि ‘कितने संतोष वर्मा को तुम मारोगे, कितने संतोष वर्मा को जलाओगे, कितने संतोष वर्मा को निगल जाओगे, क्योंकि हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा’ कहते सुनाई दे रहे हैं। आईएएस संतोष का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश की सामाजिक संगठनों में बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है।

पहले बयान ने MP से लेकर UP तक पकड़ा था तूल.. निलंबित करने से लेकर कार्रवाई तक की हुई थी मांग

बता दें कि IAS संतोष वर्मा ने कुछ दिन पहले सार्वजनिक मंच पर ऐसा बयान दे दिया, जिसने उन्हें रातोंरात विवादों से घेर दिया था। ब्राह्मण बेटियों को दिए बयान का वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और आलोचना का तूफान फट पड़ा। हालांकि उन्होंने बयान को लेकर स्पष्टिकरण और फिर माफी भी मांगी थी। लेकिन बहुत से सामाजिक संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कइयों ने मुंह काला करने के लिए इनाम घोषित किया था। कुछ ने नौकरी से बर्खास्ती की मांग की थी। कांग्रेस से लेकर भाजपा तक ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें