Site icon अग्नि आलोक

यदि हम स्वयं को देख सकते तो……

Share

यदि हम स्वयं को देख सकते तो आईने की जरूरत क्या थी

 कब देख पाया है मृग भी स्वयं मैं छुपी कस्तूरी को

अगर देख ही पाता तो भ्रम बस भटकने की जरूरत क्या थी

ज्यादा नहीं सिर्फ आईने और भटकने पर विचार कर लिया जाए

 तो जन्नत और जहन्नुम की जरूरत क्या थी

 सूर्य भी जब स्वयं से निकली किरण को पकड़ नहीं पाया

तब दीपक और जुगनू को लाने की जरूरत क्या थी

:अगर सूर्य और चंद्र से ही सब संभल जाता

तो इसअनंत आकाश में तारों को टिमटिमाने की जरूरत क्या थी

उल्लू ही बन गए होते अंधकार से निपटने के लिए

सूरज चांद सितारे जुगनू और दीपक को लाने की जरूरत क्या थी

 यदि सीधे रास्ते से ही काम हो जाता तो दुनिया को गोल बनाने की जरूरत क्या थी

और हम अगर स्वयं को देख सकते तो गोल मटोल दुनिया में आने की जरूरत क्या थी

पूजा अग्निहोत्री दुबे

Exit mobile version