अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में उपराष्ट्रपति और CM डॉ मोहन ने बताए अटलजी के अनसुने किस्से, पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, करणी सेना का आंदोलन

Share

इंदौर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अटल फाउंडेशन की ओर से शून्य से शतक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने अटलजी के साथ बिताए दिनों को शेयर किया।

कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तान ने अमेरिका के जरिए परमाणु बम की धमकी दी, तब अटलजी ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से स्पष्ट कह दिया था कि जब तक एक भी पाकिस्तानी भारत की जमीन पर है तब तक हमला नहीं रुकेगा और अगर पाकिस्तान परमाणु बम का उपयोग करेगा तो अगली सुबह पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा। यह बात देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कही। वे पूर्व प्रधानंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई विशिष्टजन मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अटल फाउंडेशन की ओर से शून्य से शतक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। अटलजी की भतीजी और अटल फाउंडेशन की प्रमुख माला वाजपई तिवारी ने अटलजी के व्यक्तित्व के बारे में बात करते की।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अटल फाउंडेशन की ओर से शून्य से शतक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। अटलजी की भतीजी और अटल फाउंडेशन की प्रमुख माला वाजपई तिवारी ने अटलजी के व्यक्तित्व के बारे में बात करते की।

उपराष्ट्रपति अटलजी के साथ के अनुभवों को किया शेयर

बता दें कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्म जयंती वर्ष में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में डेली कॉलेज के धीरूभाई अंबानी सभागृह में हुए गरिमामय कार्यक्रम शून्य से शतक में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अटलजी के साथ अपने दिनों, कार्यों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि अटलजी कई बार अधिवेशन, इलेक्शन कैंपेन और अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में उनके घर भी आए.. तभी से अटलजी को करीब से जानने का मौका मिला। अपनी राजनीति के शुरुआती दिनों से ही अटलजी से बात कर मार्गदर्शन लेते थे। इसलिए उनका राजनीतिक जीवन अटलजी के विचारों, कार्यों से प्रभावित रहा है।

दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा पाकिस्तान

उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तान ने परमाणु हथियार की धमकी दी थी। अमेरिका से दबाव भी बनाया था। लेकिन अटलजी ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से स्पष्ट कह दिया था कि कहा कि जब तक एक भी पाकिस्तानी भारत की जमीन पर है तब तक हमला नहीं रुकेगा और अगर पाकिस्तान परमाणु बम का उपयोग करेगा तो अगली सुबह पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा।

CM डॉ मोहन ने कही ये बात

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अटलजी को अलग ही अंदाज में याद किया। सीएम ने कहा कि अटलजी ने हमेशा सिद्धांत के साथ राजनीति की। उन्होंने 24 दलों को साथ लेकर समन्वय के साथ सरकार चलाई। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश में मायावती, तमिलनाडु में जयललिता के साथ सरकार चलाई। ममता, जयललिता, मायावती सब ही सब जगदंबा जैसी हैं, कैसे सरकार चलाई ये अटलजी ही जानते हैं और वे ही ऐसा कर सकते हैं।

इन्हें किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम में चार विभूतियों को अटल अलंकरण से अलंकृत किया गया। इनमें राष्ट्र कवि सत्यनारायण सत्तन, राजनेता सत्यनारायण जटिया, क्रिकेट प्रशासक संजय जगदाले और पशु सेवक पारंग शुक्ला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अटलजी के जीवन पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। साथ ही अटलजी से जुड़े संस्मरणों पर आधारित किताब के तीसरे संस्करण सदा अटल महाग्रंथ के कवर पेज का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

CM डॉ. मोहन ने फेमस इंदौरी पोहा-जलेबी का उठाया लुत्फ

इंदौर का इंदौरी पोहा-जलेबी सिर्फ एमपी नहीं बल्कि पूरे देश भर में फेमस है। बाहर से जो भी शख्स यहां आता है, इसका आनंद उठाए बिना नहीं जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका लुत्फ न उठाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। 

दरअसल, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को एकदिवसीय इंदौर दौरे पर पहुंचे। जहां अटल फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इंदौर पहुंचे। इस दौरान पहले वह अचानक मौसा पराठा हॉउस पहुंचे। जहां इंदौरी पोहा जलेबी और गरमा गर्म चाय का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के सभी वर्कर में साथ फोटो भी खिंचवाए।

इसके बाद सीएम ने मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और ‘लोकमाता’ देवी अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में प्रथम आगमन पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी मौजूद थे।

सांसद खेल महोत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री

सांसद खेल महोत्सव का सेमी फाइनल मुकाबला का आयोजन मेला ग्राउंड खजुराहो में किया गया।समापन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने वीडी शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांसद ने केंद्र सरकार की योजना को जमीन पर उतारा है। खेल की ओर बच्चों के साथ- साथ परिजनों का भी ध्यान बढ़ रहा है। पहले बच्चों से परिजन खेलने के बजाय पढ़ने की ओर ज्यादा ध्यान देते थे, लेकिन आज बच्चों के अच्छा खेलने पर परिजन खुश होते हैं। कहते हैं क्रिकेट में जायगा तो बहुत पैसा कमाएगा।सांसद खेल महोत्सव का सेमी फाइनल मुकाबला का आयोजन मेला ग्राउंड खजुराहो में किया गया।समापन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने वीडी शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांसद ने केंद्र सरकार की योजना को जमीन पर उतारा है। खेल की ओर बच्चों के साथ- साथ परिजनों का भी ध्यान बढ़ रहा है। पहले बच्चों से परिजन खेलने के बजाय पढ़ने की ओर ज्यादा ध्यान देते थे, लेकिन आज बच्चों के अच्छा खेलने पर परिजन खुश होते हैं। कहते हैं क्रिकेट में जायगा तो बहुत पैसा कमाएगा।

पीने से लेकर इंडस्ट्री और किसान को पानी की जरूरत

खेल महोत्सव के दौरान जल शक्ति मंत्री ने बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना केन बेतवा लिंक परियोजना के बारे में किसानों से वादा करते हुए कहा है कि 2030 से पहले यह परियोजना बनकर तैयार हो जाएगी। हर किसी को केन बेतवा का पानी मिलना चालू हो जायेगा, क्योंकि पीने से लेकर इंडस्ट्री और किसानी तक पानी की जरूरत होती है।
आज मोदी ने नर्मदा नदी का पानी जबलपुर से गुजरात के कच्छ तक पहुंचा दिया। गुजरात का किसान आज तीन – तीन फसल लेता है।

केन बेतवा का पानी मिलना शुरू हो जायेगा

कहा- अगर किसान को समृद्ध करना है तो किसान को पानी देना पड़ेगा। इसीलिए पीएम मोदी ने केन बेतवा परियोजना पर कम करना शुरू किया। मैं आपको कहता हूं योजना शुरू होती है चलती रहती है खत्म ही नहीं होती है। मोदी है तो मुमकिन है। 2030 तक केन बेतवा लिंक परियोजना पूरी हो जाएगी। केन बेतवा का पानी सभी को मिलना शुरू हो जायेगा।

खंडवा में पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार

खंडवा जिले में महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री के बेटे कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यशवंत पर महाराष्ट्र के धुलिया के सिरपुर में हत्या के प्रयास का मामला है। वहीं यशवंत ने कहा कि प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में बातचीत हो रही है, कोई गंभीर मामला नहीं है।महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को एमपी के खंडवा में दबिश दी और कोतवाली पुलिस की मदद से कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि खंडवा के नगर निगम के सामने कांग्रेस आज मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने यशवंत को उठा लिया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी का मामला है, लेन देन करता हूं, बाकी कोई दिक्कत नहीं है। आपको बता दें कि यशवंत सिलावट पूर्व मंत्री हीरालाल सिलावट के बेटे है। हीरालाल सिलावट दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं।

कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट

महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को एमपी के खंडवा में दबिश दी और कोतवाली पुलिस की मदद से कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि खंडवा के नगर निगम के सामने कांग्रेस आज मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने यशवंत को उठा लिया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी का मामला है, लेन देन करता हूं, बाकी कोई दिक्कत नहीं है। आपको बता दें कि यशवंत सिलावट पूर्व मंत्री हीरालाल सिलावट के बेटे है। हीरालाल सिलावट दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं।

हरदा में करणी सेना का आंदोलन

हरदा जिले में 10 घंटे से आंदोलन जारी है। 12-13 जुलाई को करणी सेना पर हुई लाठीचार्ज मामले में पांच पुलिसकर्मियों को हरदा से पुलिस हेड क्वार्टर अटैच किया गया है। वहीं करणी सेना ने राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया और कहा कि अब बाहर नहीं, विधानसभा-लोकसभा में बात करेंगे।

नरसिंहपुर पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग

33 फीट ऊंचा और 210 टन वजनी दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग 110 चक्कों के कंटेनर से बिहार ले जाया जा रहा है। यात्रा पूरी करते हुए यह कंटेनर आज नरसिंहपुर पहुंचा। जैसे ही इसकी खबर क्षेत्र में फैली, नेशनल हाईवे 44 पर शिव भक्तों की भीड़ इकठ्ठा होने लगी। 

सभी इस विशालकाय शिवलिंग के दर्शन करते हुए भगवान की भक्ति में भक्त डूबने लगे। 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन का शिवलिंग तमिलनाडु के महापुरम से तैयार होकर पटना जा रहा है। जहां के चोपारम जिले में धार्मिक रीति-रिवाज से इसे स्थापित किया जाएगा। इस विशालकाय शिवलिंग की यात्रा करीब 2 हजार 70 किलोमीटर की है। 

बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण के चकिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण हो रहा है। जहां स्थापित करने के लिए विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग को तैयार किया गया है। जिस राज्य से यह कंटेनर गुजर रहा है, वहां श्रद्धालु दर्शन कर प्रार्थना कर रहे हैं।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज रविवार को दो साल की उपलब्धि गिनाई और आगामी कार्ययोजना का भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर एक फायदे का सौदा है। मंत्री परिषद ने बिजली कंपनियों में 50 हजार से ज्यादा नियमित पदों पर भर्ती स्वीकृति की हैं।

एमपी सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग की 2 साल की उपलब्धि बताई। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश के इतिहास में 19,113 मेगावाट की सर्वाधिक मांग बिना किसी कटौती के बिजली दी गई। अतिरिक्त हर वर्ष विद्युत की खपत में वृद्धि भी इसका सशक्त प्रमाण है। राज्य सरकार की समयबद्ध कार्य योजना का परिणाम है। वर्तमान में कुल अनुबंधित क्षमता 25081 मेगावाट है, जो हमे सरप्लस राज्य बनाते है।

50 हजार से ज्यादा नियमित पदों पर भर्ती

प्रदेश की विद्युत कंपनियों में साल 2011 से नवीन नियुक्तियों न होने कठिनाई हो रही है। पूरा भार संविदा और आउटसोर्स पर आ गया है। आम जनता की ओर से व्यवस्था की लगातार शिकायतें की जा रही थी। मंत्री परिषद ने बिजली कंपनियों में 50 हजार से ज्यादा नियमित पदों पर भर्ती स्वीकृति की है। स्मार्ट मीटर की देकर उपभोक्ताओं को समय पर ही सही बिजली का बिल भी दिए जाने का प्रयास है।

स्मार्ट मीटर को लेकर कही ये बात

मंत्री ने बताया कि हर वितरण केंद्र स्तर के प्रभारी की ओर से प्रतिदिन पांच भक्तों से टेलीफोन पर चर्चा की जाती है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार सुबह 9:00 से 5:00 की अवधि में प्राप्त हो रही सस्ती बिजली का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने सुबह 9 से 5 तक की अवधि में की गई बिजली खपत की गणना कर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर एक फायदा का सौदा है। राज्य सरकार अलग-अलग कैटेगरी के उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी दे रही है।

इन्हें निशुल्क: बिजली

प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हर माह लगभग एक करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं का प्रथम 100 यूनिट की खपत पर मात्र 100 रुपये लिए जा रहे है। किसानों को मात्र 7% राशि का भुगतान दो किस्तों में करना होता है। अनुसूचित जाति जनजाति के एक हेक्टर तक पांच एचपी पंप वाले किसानों को निशुल्क बिजली की जा रही है। घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को हर साल 26 करोड़ की सब्सिडी दी जा रही है। अतिरिक्त उद्योगों को भी बिजली घर में छूट से लगभग 2000 करोड़ की छूट प्रति वर्ष दी जा रही है। उपभोक्ता की ओर से बिजली दरों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण राशि 1100 करोड़ ज्यादा हो गई है।

सांसद खेल महोत्सव में बवाल

छतरपुर जिले के चंदला में सब्जी मंडी परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब कबड्डी मैच के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CGST ऑफिस में रिश्वत कांड: CBI ने गिरफ्तार अधिकारियों के फोन किए सीज

सेंट्रल GST ऑफिस में रिश्वत कांड मामले में सीबीआई की जांच जारी है। इस बीच बड़ी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर के फोन जब्त कर लिए हैं। उसकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

बसपा की पूर्व विधायक के बिगड़े बोल

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पूर्व विधायक रामबाई के बिगड़े बोल सामने आए है। इस बार उन्होंने हिंदू धर्म गुरुओं पर निशाना साधा है। कहा कि-ये इतने ही चमत्कारी है तो बम विस्फोट के पहले क्यों नहीं बता देते कि घटना होने वाली है। रामबाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

छिंदवाड़ा में शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सीमेंट से लदा ट्रक पलटने से कुछ लोग दब गए, जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। 

IAS मीनाक्षी का एक और वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश की आईएएस मीनाक्षी सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अजाक्स को तोड़ने और राष्ट्र सेवा को लेकर अजीबोगरीब बात कहते हुए नजर आ रही है। उन्होंने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए और कहा कि सीमा पर बंदूक लेकर खड़े होना ही राष्ट्रसेवा नहीं है। बिना बंदूक उठाए भी राष्ट्र की सेवा हो सकती है। मीनाक्षी सिंह का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर प्रशासनिक और सियासी हलकों में माहौल गरमा गया है।

मपी के आईएएस संतोष वर्मा के ‘ब्राह्मणों की बेटियों’ को लेकर दिए विवादित बयान के बाद IAS मीनाक्षी सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे कह रही थी कि ‘आज के समय में जातिवादी होना सबसे बड़ी मांग है और जातिगत पहचान रखना जरूरी है।’ इसके बाद मीनाक्षी सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने अजाक्स को तोड़ने और राष्ट्र सेवा को लेकर बयान दिया।

आईएएस मीनाक्षी सिंह ने भारतीय सेना पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में वे कह रही है कि सीमा पर बंदूक लेकर खड़े होना ही राष्ट्रसेवा नहीं है। बिना बंदूक उठाए भी राष्ट्र की सेवा हो सकती है। बंदूक लेकर सीमा पर खड़े होना ही राष्ट्र सेवा नहीं है। जो जिस जगह है, वही समाज के लिए काम करें।

मीनाक्षी सिंह कहते हुए नजर आ रही है कि अजाक्स को कुछ लोग तोड़ रहे है। वहीं लेडी आईएएस अफसर ने अजाक्स एकता दिखाने की बात भी कही हैं। यह वीडियो अनुसूचित जाति जन जाति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन का बताया जा रहा है कि।

पन्ना में फूड प्वाइजनिंग से 5 बीमार

अंधविश्वास की जड़ें समाज में कितनी गहरी हैं, इसकी एक खौफनाक तस्वीर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से सामने आई है। जहां एक ही परिवार के पांच लोग मौत के मुंह में जाते-जाते बच गए। दरअसल, यह पूरा मामला धरमपुर जमुनिया गांव का है। जहां रात के खाने में ‘कुदवा की रोटी’ और ‘चने की भाजी’ खाना एक परिवार को भारी पड़ गया। खाना खाते ही राजकुमार, हरिराम, रिंकी, अनामिका और छोटे आदिवासी को तेज उल्टियां और चक्कर आने लगे। 

दरअसल, यह पूरा मामला धरमपुर जमुनिया गांव का है। जहां रात के खाने में ‘कुदवा की रोटी’ और ‘चने की भाजी’ खाना एक परिवार को भारी पड़ गया। खाना खाते ही राजकुमार, हरिराम, रिंकी, अनामिका और छोटे आदिवासी को तेज उल्टियां और चक्कर आने लगे। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि चीख-पुकार मचने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय पूरी रात घर पर झाड़-फूंक करवाते रहे।

हालत जब नाजुक हो गई और झाड़-फूंक काम नहीं आई, तब ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर ले जाया गया। डॉक्टरों ने इसे गंभीर फूड पॉइजनिंग बताया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आज रविवार जिला अस्पताल पन्ना रेफर कर दिया गया है। फिलहाल डॉक्टर उनकी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। यह घटना सबक है कि बीमारी में दुआ और झाड़फूंक नहीं, बल्कि सही समय पर डॉक्टरी इलाज ही जान बचा सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें