अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

MP में फिर एक हादसा: नर्मदा नदी में पलटी नाव, कई लोगों को सुरक्षित निकाला

Share

खरगोन,। खतरनाक कोरोना संकट के बीच भी मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा हादसों का कहर, बता दें कि प्रदेश में हादसों की खबरें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, अब एक और हादसे की खबर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह अनुविभाग के नावघाटखेड़ी क्षेत्र में नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव पलटने से मचा हड़कंप।

जानिए कैसे हुआ हादसा :

हादसे का ताजा मामला मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से सामने आया है। बता दें कि खरगोन जिले के बड़वाह स्थित नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई, सभी श्रद्धालु नर्मदा मैया नदी को चुनरी चढ़ाने पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक नाव पिलर से टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम, बड़वाह थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पंहुचा, गोताखोरों की मदद से कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, बताया जा रहा है कि नाव में घूमते समय अचानक नाव का संतुलन बिगड़ने से नाव नर्मदा में पलटी है।

बड़वाह के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया-

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह के अनुविभागीय अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि मोरटक्का तरफ से लोगों को ला रही एक नाव नर्मदा नदी के रेलवे पुल के पिलर से टकराकर पलट गई, घटना के बाद 10 महिला पुरुषों को बचा लिया गया है और स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं दो लोग नेहा वर्मा और जितेंद्र वर्मा लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें