अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नकली रेमडेसिविर मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे :एक आरोपी की पत्नी दे चुकी है तलाक; तो दूसरा गर्लफ्रेंड पर लाखों रुपए लुटा चुका है

Share

जबलपुर

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में गुजरात से लाए गए चारों आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नकली इंजेक्शन बनाकर लोगों की जिंदगी में जहर घोलने वाले आरोपियों के जीवन में भी भारी उथल-पुथल मचा हुआ है। पुनीत शाह की पत्नी जहां उसे तलाक दे चुकी है। वहीं कौशल वोरा अय्याशी में लाखों रुपए लुटा चुका है। शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने के बाद भी उसकी मुंबई में एक गर्लफ्रेंड है। इसकी वजह से उसके घर में कलह है।

SIT की पूछताछ में नकली इंजेक्शन बनाने वाले मास्टरमाइंड कोशल वोरा और पुनीत शाह की जिंदगी से जुड़े कई राज सामने आए। गुजरात की फर्जी फार्मा कंपनी के डायरेक्टर कौशल वोरा अपनी अय्याशी के लिए बदनाम है। शादीशुदा और दो बच्चे के पिता कौशल वोरा की एक गर्लफ्रेंड मुंबई में रहती है। उसी के लग्जरी वाहन से वह इंदौर तक सौदा करने आया था।

मेडिकल डिस्पोजल का काम कर रहे थे पुनीत और कौशल
वहीं कौशल वोरा का सहयोगी पुनीत शाह का पत्नी से तलाक हो चुका है। पुनीत ब्याज पर पैसे चलाता था। सभी पैसे डूब गए। कई लोग उधार लेकर उसके पैसे खा गए। इसे लेकर घर में कलह होने लगी थी। परेशान होकर पत्नी ने तलाक ले लिया।

इसके बाद वह मेडिकल ग्लब्स का काम करने लगा था। जबकि वर्तमान में कौशल वोरा थ्री लेयर मास्क का काम कर रहा था। दोनों मेडिकल डिस्पोजल का काम कर रहे थे, इस कारण उनमें परिचय हुआ और नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने का प्लान तैयार किया।

सपन को तिलवारा लेकर एसआईटी पहुंची थी रिक्रिशन कराने।

सपन को तिलवारा लेकर एसआईटी पहुंची थी रिक्रिशन कराने।

नर्मदा में 35 इंजेक्शन सपन ने फेंक दिए थे

गुजरात में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का भंडाफोड़ होने के बाद अधारताल निवासी एवं भगवती फार्मा नाम से अस्पताल में दवा सप्लाई करने वाला सपन जैन डर गया था। उसने 35 इंजेक्शन 4 मई को राकेश शर्मा के साथ जाकर तिलवारा में फेंक दिए। दरअसल सपन ने सरबजत मोखा के सिटी अस्पताल के लिए मंगाए गए 500 इंजेक्शन में 35 खुद के पास रख लिए थे कि इसे मुंहमांगी कीमत पर बेचेगा।

इसी दो पहिया वाहन से सपन इंजेक्शन फेंकने तिलवारा गया था।

इसी दो पहिया वाहन से सपन इंजेक्शन फेंकने तिलवारा गया था।

सपन से घटना का रिक्रिशन कराया गया

SIT सूत्रों के मुताबिक, सपन जैन को लेकर टीम ने इस पूरी घटना का रिक्रिएशन कराया। उसके बताए गए समय के अनुसार ही SIT की टीम उसे घर से उसी वाहन से लेकर तिलवारा तक पहुंची। इसके बाद उसने जहां से इंजेक्शन नर्मदा में फेंका, उसे भी चिन्हित किया। पूर्व में राकेश शर्मा भी इसकी पुष्टि कर चुका है। दोनों के समान बयान के बाद टीम ने सपन के घर से जुपिटर स्कूटी (एमपी 20 एसजे 3189) को जब्त कर लिया। SIT ने सपन जैन के घर और दुकान की भी सर्चिंग की। सपन के पर्सनल चीजों को देखा। उसके कमरे की बारीकी से जांच की।

यह है मामला
गुजरात में बने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन में जबलपुर के सिटी अस्पताल में 171 मरीजों को लगाए गए हैं। अस्पताल संचालक सरबजीत मोखा ने 465 तो भगवर्ती फार्मा के संचालक सपन जैन ने 35 इंजेक्शन गुजरात की इस फर्जी कंपनी से रीवा के सुनील जैन के माध्यम से खरीदे थे। जबलपुर के ओमती थाने में दर्ज FIR में नामजद सिटी अस्पताल के संचालक सरबजीत मोखा सहित 6 आरोपी जेल में हैं। वहीं गुजरात पुलिस की गिरफ्त में आए सुनील मिश्रा, सपन जैन, कौशल वोरा व पुनीत शाह को जबलपुर की SIT 21 जून तक रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें