अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*बिहार चुनाव: नए सर्वे में महागठबंधन सरकार, सीएम रेस में कितना पीछे हैं नीतीश?…चुनाव का पहला चरण अक्टूबर के अंत में*

Share

बिहार चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट, EC अफसरों के पटना के दौरे की तारीखें तय

बिहार में चुनावी माहौल है। जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसके साथ ही चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल सामने आने लगे हैं। एक पोल में बिहार में महागठबंधन को बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं सीएम फेस के रूप में भी नीतीश काफी पीछे हो गए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। इसके लिए 4-5 अक्टूबर को चुनाव आयोग की टीम बिहार का दौरा करेगी। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव मैदान पर तैयारियां तेज कर दी हैं। तेजस्वी के सामने में लौटने का दबाव है। वहीं सीएम नीतीश कुमार पर सत्ता में बने रहने की परीक्षा है। एक पोल ने नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओपिनियन पोल या सर्वे बिहार में एक बार फिर से महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर बता रहा है। लेकिन यह भी कह रहा है कि महागठबंधन उसमें आगे है और मुख्यमंत्री की रेस में भी तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से काफी आगे चल रहे हैं। यह ताजा पोल के आंकड़े बाद में।

प्रशांत किशोर ने आज फिर से भ्रष्टाचार का बम फोड़ दिया। प्रशांत किशोर के टारगेट पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी हैं और साथ ही बीजेपी के बिहार में सबसे बड़े चेहरे और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हैं।
लोक पोल का सर्वे दावा कर रहा है कि बेरोजगारी और पलायन से फर्स्ट टाइम वोटर महागठबंधन में शिफ्ट हुआ है। आरक्षण पर ओबीसी और ईबीसी का वोट तेजस्वी की तरफ खिसका है। जाति गणना पर एससी और ईबीसी का वोट कांग्रेस की ओर झुका है। नीतीश कुमार की छवि को झटका लगा है।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों पर नया अपडेट सामने आया है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह तक हो सकता है. 30 सितंबर मंगलवार को आखिरी मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के अधिकारी चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेंगे. बिहार और कुछ विधानसभा उपचुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा 470 पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है. 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी आयोजित की जाएगी. बिहार में पिछला विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी के साये में तीन चरणों में हुआ था.

बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट तैयार

बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट 22 वर्षों के अंतराल के बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समापन के बाद प्रकाशित की जा रही है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अगस्त को प्रकाशित की गई थी. उस समय चुनाव आयोग ने उसे एक सितम्बर तक व्यक्तियों और राजनीतिक दलों द्वारा “दावों और आपत्तियों” के लिए खोला था. ड्राफ्ट लिस्ट में 7.24 करोड़ मतदाता थे. विपक्षी दलों ने एसआईआर की तीखी आलोचना की है, जिनका दावा है कि इससे करोड़ों वास्तविक नागरिकों के वोटिंग राइट छिन जाएंगे. भारत निर्वाचन आयोग ने जोर देकर कहा है कि वह किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर नहीं रहने देगा और साथ ही किसी भी अपात्र व्यक्ति को सूची में शामिल नहीं होने देगा.

मुफ्त मतदाता सूची किस-किस पार्टी को मिलेगी

बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. निर्वाचन अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट कोई भी मतदाता आदेश के पंद्रह दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील कर सकता है. यदि मतदाता आदेश के 30 दिनों के भीतर असंतुष्ट रहता है, तो वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पुनः अपील कर सकता है.

इन राजनीतिक दलों को फ्री मिलेगी, इन्हें देना होगा शुल्क

भाजपा, कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, सीपीआई, सीपीआई-एम, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को मतदाता सूची मुफ्त मिलेगी. वहीं, जन सुराज पार्टी (जेएसपी), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), बसपा, एआईएमआईएम को शुल्क देना होगा. हार्ड कॉपी के लिए शुल्क प्रति विधानसभा क्षेत्र 100 रुपये है, जबकि पीडीएफ प्रारूप में सॉफ्ट कॉपी की कीमत प्रति विधानसभा क्षेत्र 50 रुपये है. राज्य में 243 निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण, पूरी मतदाता सूची की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की कुल लागत लगभग 24,300 रुपये होगी. इसके विपरीत, सॉफ्ट कॉपी लेने पर यह खर्च काफी कम होकर लगभग 12,150 रुपये रह जाएगा. चुनाव का पहला चरण छठ पर्व के तुरंत बाद अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है. बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होगा.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें