अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*आज की ताजा खबरे:पहलगाम हमले में सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक*

Share

लोकसभा एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज श्रीनगर का दौरा करेंगे। वह हमले में घायल पर्यटकों से भी मिलेंगे।पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कारोबारियों का आज दिल्ली बंद का आह्वान।गांधी परिवार के खिलाफ ED की चार्जशीट से नाराज कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर सकती है।पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आज VHP और बजरंग दल का देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन।

1. सरकार ने पहलगाम हमले पर सुरक्षा चूक मानी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने माना कि सुरक्षा में चूक हुई है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरण रिजीजू की ओर से कहा गया कि सुरक्षा में कहीं ना कहीं चूक हुई है। अब बकायदा इसकी जांच करेंगे कि कैसे और कहां चूक हुई। 

वहीं दूसरी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को कश्मीर दौरे पर जाएंगे। जहां वह घायलों से मिलेंगे। वहीं कांग्रेस ने आतंकी हमले पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक मैं पीएम मोदी के गैर मौजूदगी का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बोलने के बाद कहा कि हमने वहां पीएम गैर मौजूदगी का मुद्दा उठाया था। हमारा कहना था कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर यह बैठक थी, प्रधानमंत्री का होना इसलिए जरूरी था क्योंकि सारे हालत जानने के बाद वह जो फैसला लेते, वह महत्वपूर्ण होता।

सरकार की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री को बैठक के बारे में सारी जानकारी विस्तार से दे दी जाएगी। खरगे ने कहा कि हमने वहां की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की बात करते हुए कि ऐसा कैसा हो गया। हमने इंटेलिजेंस फेल्यर की बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से एक्शन लेने में देरी की। देश हित में सरकार जो भी कदम उठाएगी हम साथ देंगे।

कांग्रेस सहित अन्य दलों ने बैठक में अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा मुद्दे पर भी अपने सरोकारों सामने रखें। जिस पर सरकार की ओर से कहा गया कि इस घटना से एक सबक मिला है। इससे सबक लेते हुए सुरक्षा के जो भी जरूरी इंतजाम होंगे, उन्हें पूरा किया जाएगा। वही मीटिंग में गृह सचिव ने भी माना कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि सुरक्षा में चूक हुई है।

बैठक में कांग्रेस ने इस बात को लेकर भी मुद्दा उठाया कि ऐसे मामलों में तुलनात्मक बयान नहीं आने चाहिए। मसलन 2004 से 2014 के बीच क्या हुआ या 2014 के बाद क्या हुआ। इसके बजाय आज यह देखे जाने की जरूरत है कि सरकार इससे निपटने के लिए क्या कदम उठाती है।

कांग्रेस बोली, आतंक के खिलाफ हम हर एक्शन में सरकार के साथ

कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को भी सियासी हलचल तेज रही। एक ओर जहां प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस वर्किंग कमिटि की आपातकालीन बैठक बुलाकर आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार की शाम सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर व बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्ढा मौजूद रहे। सरकार द्वारा बुलाई इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नुमाइंदों ने भाग लिया।

2. भारत से युद्ध के लिए बेताब क्यों है कंगाल पाकिस्तान

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री एक दिन पहले से ही भारत को युद्ध की धमकियां दे रहे हैं। ये धमकियां उस पाकिस्तान की तरफ से आ रही है, जो दुनिया के सामने भूखा-नंगा खड़ा है। अगर उसे विदेशी कर्ज न मिले तो महीनेभर का खर्च चलाना मुश्किल है। ऐसा देश युद्ध की कीमत चुकाने को तैयार है, वो भी भारत जैसे देश के साथ जो दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान के हाथ की पुष्टि हो चुकी है। भारत ने भी साफ कर दिया है कि वह पहलगाम हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा। लेकिन, सवाल यह है कि कब और कैसे। एक सवाल यह भी है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भारत के साथ सैन्य टकराव का जोखिम क्यों उठाया है? वह भी तब जब उन्होंने उरी और पुलवामा आतंकी हमलों के बाद भारत के सर्जिकल और एयर स्ट्राइक को करीब से देखा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी इतनी मजबूत नहीं है कि वह युद्ध के बोझ को उठा सके। पाकिस्तान खुद चार प्रांतों में से दो में सशस्त्र विद्रोह का सामना कर रहा है। बलूचिस्तान तो टूटने के कगार पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान आजादी के बाद से ही आतंकवाद का एक्सपोर्टर रहा है। यह केवल कोई आरोप नहीं है, बल्कि पूरी तरह से स्थापित सत्य है। आज दुनियाभर में आतंकवादी घटनाओं के तार पाकिस्तान के जुड़ते हैं। इतना ही नहीं, पूरी दुनिया में पाकिस्तानी नागरिकों को शक की निगाह से देखा जाता है। 2018 की उस घटना को भला कोई कैसे भूल सकता है, जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी की अमेरिकी एयरपोर्ट पर कपड़े उतरवाकर चेकिंग की गई थी। पाकिस्तान खुद आतंकवाद का भुक्तभोगी है। इसके बावजूद पाकिस्तान की सरकारी मशीनरी आतंकवाद को शह देने से बाज नहीं आ रही।

Aaj Ka Gen z Meme On Navbharat Times Online

3. पाकिस्तानी नागरिकों को 72 घंटे में इंडिया छोड़ना होगा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों और आतंक को पालने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का मन बना लिया है। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल से पहले भारत छोड़ना होगा, उनका वीजा रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों और आतंक को पालने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का मन बना लिया है। पीएम मोदी ने साफ कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल से पहले भारत छोड़ना होगा, उनका वीजा रद्द कर दिया गया है।पाकिस्तानी नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा।

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के तहत पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं। इस बीच, भोपाल के एक परिवार को, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जाने के लिए अटारी-वाघा बॉर्डर पहुंचा था, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने वापस लौटा दिया।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने कई कड़े कदम उठाए हैं, जिनमें अटारी-वाघा बॉर्डर बंद करना, सिंधु जल संधि निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि केवल 1 मई तक वैध वीजा के साथ आए लोग ही इस मार्ग से वापस जा सकते हैं। भोपाल के रहने वाले तीन सदस्यों वाला यह परिवार अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। परिवार ने बताया कि उनके पास वैध वीजा और यात्रा दस्तावेज थे, लेकिन बॉर्डर बंद होने के कारण बीएसएफ ने उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

4.मोदी के वो 70 शब्द, जिसे सुन थर-थर कांप रहा होगा पूरा पाकिस्तान, मुनीर तो बिल में घुस जाएगा

मधुबनी में प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आतंकियों को कड़ी सजा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आतंकियों और साजिशकर्ताओं को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। पीएम मोदी ने बिहार की धरती से आतंकियों के आकाओं की कमर तोड़ने का संकल्प लिया।

बिहार के मधुबनी में पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आतंकियों को कड़ी सजा देने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने मात्र 70 शब्दों में ही पूरी दुनिया को संदेश दे दिया कि आतंकी कहीं भी हों, मिट्टी में मिला देंगे। ये 70 शब्द पाकिस्तान के जेहन में गूंज रहे होंगे। इतना ही नहीं, पीएम मोदी की चेतावनी से पाकिस्तान का सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर बिल में घुस जाएगा।

आतंकियों के खिलाफ कड़ा संदेश

दरअसल, पीएम मोदी ने बिहार की धरती से पूरी दुनिया को आतंकियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से ऐलान करता हूं कि हम आतंकियों को चिन्हित करेंगे, खोजेंगे और हर एक आतंकी और उनके आका को सजा देंगे। उन्होंने भारत के साथ सहानुभूति दिखाने वाले देशों को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमले में शामिल आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

5. RCB ने घर पर जीता सीजन का पहला मैच

बेंगलुरु: रजत पाटीदार की आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2025 में अपनी छठी जीत दर्ज की। गुरुवार को बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया। इस जीत के साथ बेंगलुरु के अब 12 अंक हो गए हैं। वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के और नजदीक आ गए हैं। हालांकि, यह मैच हारने के बाद अब राजस्थान इस सीजन 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी। अगर वह अपने बचे हुए सभी मुकाबले भी जीत लेंगे तो उनके 14 पॉइंट्स ही हो पाएंगे। बता दें कि इस सीजन यह आरसीबी की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें लगातार घर तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

रजत पाटीदार की आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2025 में अपनी छठी जीत दर्ज की। गुरुवार को बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया। इस जीत के साथ बेंगलुरु के अब 12 अंक हो गए हैं। वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के और नजदीक आ गए हैं। हालांकि, यह मैच हारने के बाद अब राजस्थान इस सीजन 16 अंक तक नहीं पहुंच पाएगी। अगर वह अपने बचे हुए सभी मुकाबले भी जीत लेंगे तो उनके 14 पॉइंट्स ही हो पाएंगे। बता दें कि इस सीजन यह आरसीबी की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें लगातार घर तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

यशस्वी जायसवाल ने पारी की पहली गेंद पर लगाया सिक्स

206 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने तेज शुरुआत तो की थी। यशस्वी जायसवाल ने पारी की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था। लेकिन मिडल ऑर्डर में आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी की और उनको रन नहीं बनाने दिए। 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद आरआर 9 विकेट पर 194 रन ही बना पाई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें