अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नेताजी की आदमकद प्रतिमा एवं नवीन भवन का लोकार्पण

Share

इंदौर।शहर में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण इंदौर नगर पालिक निगम कर्मचारी सहकारी साख संस्था के तीन मंजिला नवीन भवन परिसर में किया गया। भवन एवं प्रतिमा का लोकार्पण मुन्नालाल यादव सभापति, प्रवीण खारीवाल अध्यक्ष स्टेट प्रेस क्लब म.प्र., मनीष यादव अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, बालकृष्ण दुबे सेवानिवृत्त अधीक्षक एवं मुरारी राठौर भारतीय मजदूर संघ के आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर सहकारी साख संस्था की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष उमाकांत काले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रारंभ में संस्था की गतिविधियों पर अध्यक्ष श्री काले ने प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत वीरेंद्र उपाध्याय, संजय कल्याणे, नरेंद्र लिखार, अरविंद नायक, दीपक सातभाई, महेंद्र तिवारी, विजय शर्मा, धीरज नगर, राजेश करोसिया, भारत सिंह चौहान, रेखा गुप्ता, हर्षा बांगर, आनंद यादव आदि ने किया। संचालन राजेंद्र कुमार यादव ने किया। आभार संचालक राजेश करोसिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर निगम कर्मचारी मौजूद थे। अतिथियों ने संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश व्यास, स्व. रमेश यादव एवं स्व. रामलाल यादव “रम्मू भैया” के चित्र पर माल्यार्पण किया। आगामी एक मार्च से साख संस्था गंजी कंपाउंड स्थित नवीन भवन में कार्य करेगी।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें